Raksha Bandhan 2025, (आज समाज), नई दिल्ली: इन दिनों सोशल मीडिया और व्हाट्सऐप फॉरवर्ड पर एक सवाल तेजी से घूम रहा है। क्या 2025 में राखी के दिन चंद्र ग्रहण लगेगा? वजह है कि रक्षा बंधन हमेशा पूर्णिमा को मनाया जाता है और चंद्र ग्रहण भी केवल पूर्णिमा पर ही लगता है। लेकिन क्या सच में इस बार राखी के दिन चांद पर ग्रहण का साया पड़ेगा? आइए, इस पूरे मामले की सच्चाई जानते हैं।

चंद्र ग्रहण क्या होता है?

जब पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है और सूर्य की रोशनी चंद्रमा तक नहीं पहुंच पाती, तब चंद्रमा पर पृथ्वी की छाया पड़ती है। इस खगोलीय घटना को ही चंद्र ग्रहण कहा जाता है।

रक्षा बंधन 2025 पर चंद्र ग्रहण नहीं

9 अगस्त 2025 को राखी का त्योहार है, जो कि श्रावण पूर्णिमा के दिन मनाया जाएगा। चूंकि चंद्र ग्रहण हमेशा पूर्णिमा को लगता है, इसलिए लोगों में कन्फ्यूजन फैल गई कि इस दिन ग्रहण होगा। लेकिन ज्योतिष और खगोल विज्ञान के अनुसार – इस साल रक्षा बंधन पर कोई चंद्र ग्रहण नहीं लगेगा। इस दिन ग्रहों का कोई बड़ा राशि परिवर्तन भी नहीं होगा, बस चंद्रमा का नक्षत्र परिवर्तन होगा।

2025 में चंद्र ग्रहण कब लगेगा?

पहला चंद्र ग्रहण: होली के दिन (पहले ही हो चुका)

दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण: 7 सितंबर 2025 को लगेगा।

शुरुआत: रात 9:58 बजे

समाप्ति: 8 सितंबर, रात 1:26 बजे

यह पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा, जिसमें चंद्रमा लाल रंग का दिखेगा, जिसे ब्लड मून कहा जाता है।