Israel US Iran War Update: ईरान के नए सुप्रीम लीडर के नाम पर सहमति, आधिकारिक ऐलान बाकी, इजराइल बोला- खामेनेई के हर उत्तराधिकारी को निशाना बनाएंगे

0
179
Israel US Iran War Update: ईरान के नए सुप्रीम लीडर के नाम पर सहमति, आधिकारिक ऐलान बाकी, इजराइल बोला- खामेनेई के हर उत्तराधिकारी को निशाना बनाएंगे
Israel US Iran War Update: ईरान के नए सुप्रीम लीडर के नाम पर सहमति, आधिकारिक ऐलान बाकी, इजराइल बोला- खामेनेई के हर उत्तराधिकारी को निशाना बनाएंगे

उत्तराधिकारी चुनने की प्रक्रिया में शामिल लोगों को भी बनाया जाएगा निशाना
Israel US Iran War Update, (आज समाज), तेल अवीव/तेहरान: ईरान में नए सुप्रीम लीडर के नाम पर सहमति बन गई है। फिलहाल नाम का आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, सुप्रीम लीडर चुनने वाली संस्था असेंबली आॅफ एक्सपर्ट्स ने उम्मीदवार तय कर लिया है। असेंबली आॅफ एक्सपर्ट्स के सदस्य मोहसिन हेदरी ने कहा कि बहुमत से सबसे योग्य उम्मीदवार को मंजूरी दे दी है। उन्होंने यह जानकारी ईरान की आईएसएनए न्यूज एजेंसी को दी।

संस्था के एक अन्य सदस्य मोहम्मद मेहदी मीरबाघेरी ने भी इसकी पुष्टि की है। दूसरी तरफ इजराइली सेना ने ईरान को चेतावनी दी है कि सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के हर संभावित उत्तराधिकारी को निशाना बनाया जाएगा। कऊऋ ने कहा कि उत्तराधिकारी चुनने की प्रक्रिया में शामिल लोगों को भी निशाना बनाया जा सकता है। वहीं यूएस-इजराइल और ईरान जंग में अब तक 1701 मौत हुई है।
जंग में अब तक इजराइल के 1765 लोग घायल हुए हैं।

दुबई में मारे गए नागरिकों के शव वापस लाएगा पाकिस्तान

दुबई में मिसाइल के मलबे की चपेट में आने से मारे गए दो पाकिस्तानी नागरिकों के शव पाकिस्तान वापस लाए जाएंगे। इस मामले में पाकिस्तान सरकार यूएई अधिकारियों के साथ बातचीत कर रही है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बताया कि यूएई में मौजूद पाकिस्तान के राजनयिक मिशन दुबई प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में हैं, ताकि मृतकों के शवों को जल्द से जल्द स्वदेश लाया जा सके। शहबाज शरीफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि पाकिस्तानी मिशन दुबई अधिकारियों के साथ मिलकर जरूरी सहायता उपलब्ध करा रहे हैं और शवों की वापसी की प्रक्रिया को सुगम बनाने में जुटे हैं।

यूएई पर ईरानी हमलों में 4 की मौत

संयुक्त अरब अमीरात में ईरान के हमलों में मरने वालों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। यूएई के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक मृतकों में पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश के नागरिक शामिल हैं। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि अमेरिका और इजराइल के ईरान पर हमलों के बाद ईरान ने पड़ोसी देशों पर जवाबी कार्रवाई शुरू की। इसी दौरान यूएई में चार विदेशी नागरिकों की मौत हुई।

ये भी पढ़ें: नीतीश के बेटे निशांत ने जेडीयू की सदस्यता ली