US-Iran Ceasefire: ईरान ने पाकिस्तान की भूमिका पर उठाए सवाल, कहा पाक मध्यस्थ बनने के लायक नहीं

0
175
US-Iran Ceasefire: ईरान ने पाकिस्तान की भूमिका पर उठाए सवाल, कहा पाक मध्यस्थ बनने के लायक नहीं
US-Iran Ceasefire: ईरान ने पाकिस्तान की भूमिका पर उठाए सवाल, कहा पाक मध्यस्थ बनने के लायक नहीं

अमेरिका के पक्ष में झुकने का भी आरोप लगाया
US-Iran Ceasefire, (आज समाज), वॉशिंगटन डीसी/तेहरान: ईरान के सांसद इब्राहिम रेजाई ने पाकिस्तान की मध्यस्थ भूमिका पर सवाल उठाते हुए उसे निष्पक्ष नहीं बताया और अमेरिका के प्रति झुकाव का आरोप लगाया, जिससे क्षेत्रीय वातार्ओं पर नई अनिश्चितता पैदा हो गई। रेजई ने कहा कि पाकिस्तान दोस्त जरूर है, लेकिन वह बातचीत में बीच का सही पक्ष (मध्यस्थ) नहीं बन सकता।

रेजई ने कहा कि पाकिस्तान अक्सर डोनाल्ड ट्रम्प और अमेरिका के हितों को ध्यान में रखता है और उनके खिलाफ कुछ नहीं कहता। इसलिए वह निष्पक्ष नहीं माना जा सकता। उन्होंने कहा कि एक सही मध्यस्थ वही होता है, जो दोनों पक्षों के बीच निष्पक्ष रहे, न कि हमेशा एक ही पक्ष की तरफ झुका रहे। उनका यह बयान ऐसे समय आया है जब ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने 24 घंटे में 2 बार पाकिस्तान का दौरा किया।

ट्रम्प ने दी तेल पाइपलाइन में ब्लास्ट की धमकी

वहीं, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रविवार को ईरान को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि उसके पास युद्ध खत्म करने के लिए सीजफायर पर सहमत होने के लिए सिर्फ तीन दिन हैं, नहीं तो उसकी तेल पाइपलाइन में ब्लास्ट हो जाएगा। फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में ट्रम्प ने कहा कि अगर ईरान तेल का निर्यात नहीं कर पाता, तो पाइपलाइन में दबाव बढ़ेगा।

ऐसा इसलिए होगा क्योंकि तेल को जहाजों या स्टोरेज टैंकों में भेजने का रास्ता बंद है और उस पर नाकेबंदी लगी हुई है। उन्होंने दावा किया कि जब तेल का बहाव अचानक रोकना पड़ता है, तो पाइपलाइन के अंदर दबाव बनता है और तकनीकी व प्राकृतिक कारणों से वह फट सकती है। ट्रम्प के मुताबिक, अगर ऐसा हुआ तो पाइपलाइन को पहले जैसी हालत में दोबारा बनाना लगभग नामुमकिन होगा और उसकी क्षमता भी काफी घट जाएगी।

ये भी पढ़ें: AAP MPs Merger BJP: AAP के 7 सांसदों का BJP में विलय मंजूर… NDA का आंकड़ा 148