कहा, पहले दौर की वार्ता असफल रहने के बाद ईरान ने दोबारा हमारे साथ संपर्क किया
Donald Trump (आज समाज), वॉशिंगटन : अमेरिका और ईरान के बीच गत दिनों पाकिस्तान में पहले दौर की शांति वार्ता हुई। अमेरिकी उपराष्टÑपति और ईरान की संसद के अध्यक्ष के नेतृत्व में हुई यह वार्ता पूरी तरह असफल रही। दोनों देश अपनी-अपनी शर्तों पर अड़े रहे। इस वार्ता के असफल होने से पश्चिम एशिया में एक बार फिर से अनिश्चितता फैल गई। वहीं अमेरिका ने होर्मुज जलडमरूमध्य की पूरी तरह नाकेबंदी की घोषणा कर दी है।
इसी बीच अमेरिकी राष्टÑपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान सामने आया है। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वार्ता असफल होने के बाद अब ईरान ने फिर से अमेरिका से संपर्क किया है और वह समझौता करना चाहता है। ट्रंप ने अपने पोस्ट में इस बात पर जोर दिया कि ईरान अमेरिका से बातचीत करने के लिए बेचैन है।
दोनों देशों के बीच तनाव की वजह भी बताई
ट्रंप ने आगे कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा तनाव मुख्य रूप से ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर है। ट्रंप ने साफ कहा कि अमेरिका कभी भी ईरान को परमाणु हथियार बनाने की अनुमति नहीं देगा। उन्होंने यह भी कहा कि कई मुद्दों पर सहमति बनी है, लेकिन अभी तक परमाणु कार्यक्रम को लेकर कोई अंतिम समझौता नहीं हो पाया है। दूसरी ओर एक अन्य पोस्ट में ट्रंप ने यह भी दावा किया कि होर्मुज जलसंधि से एक दिन में 34 जहाज गुजरे, जो हाल के समय में सबसे ज्यादा संख्या है।
उन्होंने इस पर टिप्पणी करते हुए कहा कि जब से यह बेकार बंदी (क्लोजर) शुरू हुई है, तब से यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। ट्रंप के मुताबिक, इससे साफ होता है कि हालात बदल रहे हैं और समुद्री आवाजाही फिर से बढ़ रही है। इसके साथ ही उन्होंने ईरान के खिलाफ लगाए गए नौसैनिक नाकाबंदी (नेवल ब्लॉकेड) का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि इस कदम का मकसद ईरान को दुनिया को ब्लैकमेल करने या दबाव बनाने से रोकना है।
हमे होर्मुज जलमडरूमध्य की जरूरत नहीं
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि अमेरिका को होर्मुज पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं है। उनका दावा है कि अमेरिका के पास सऊदी अरब और रूस से भी ज्यादा तेल और गैस के संसाधन हैं, इसलिए उन्हें इस रास्ते की जरूरत नहीं पड़ती। उन्होंने यह भी कहा कि कई देश अब तेल के लिए अमेरिका की ओर रुख कर रहे हैं, क्योंकि वहां से उन्हें बेहतर और सस्ता विकल्प मिल रहा है। ट्रंप के मुताबिक, मौजूदा स्थिति का हल जल्द निकल सकता है।
ये भी पढ़ें : PM Modi Uttarakhand Visit: पीएम आज करेंगे दून-दिल्ली एक्सप्रेसवे का शुभारंभ


