आर्मी डे के अवसर पर किया संबोधित, बिजली की गति से दुश्मन पर वार करे सेना
Mojtaba Khamenei (आज समाज), तेहरान : एक तरफ जहां अमेरिकी राष्टÑपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के साथ समझौते की बात कर रहे हैं। वहीं ईरान के सुप्रीम लीडर के विचार इससे कुछ अलग हैं। ईरान में आर्मी डे के मौके पर सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने कहा कि समय के मुताबिक ईरान अपनी सेना को ज्यादा मजबूत और आधुनिक बनाएंगा।
उन्होंने कहा कि हमारे सैनिकों में साहस की कोई कमी नहीं है और वे विश्व की सबसे मजबूत सेना का बहादुरी से पिछले 50 दिन से सफलता पूर्वक सामना कर रही है। सुप्रीम लीडर ने कहा कि अब कमजोरी का दौर खत्म हो चुका है और ईरान अपनी सैन्य ताकत को और आगे बढ़ाएगा। उन्होंने संकेत दिया कि जल्द ही नई रणनीतियां लागू की जाएंगी, जिनमें ड्रोन और समुद्री ताकत को और बढ़ाना शामिल हो सकता है। उन्होंने साफ कहा कि ईरान अब किसी भी खतरे का जवाब और ज्यादा ताकत के साथ देगा।
खामेनेई का देश की सेना को पहला संबोधन
यह उनका सुप्रीम लीडर बनने के बाद पहला आर्मी डे संबोधन था, जिससे इस बयान को और ज्यादा अहम माना जा रहा है। मोजतबा खामेनेई ने अपने संदेश में कहा कि ईरान की सेना को अब और मजबूत बनाना जरूरी है और उसे ह्लबिजली की तरह वार करनेह्व की क्षमता हासिल करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हालिया युद्ध ने दुश्मनों की कमजोरी और हार को उजागर कर दिया है। उन्होंने यह भी बताया कि सेना की ताकत बढ़ाने के लिए जल्द ही नए कदम उठाए जाएंगे।
हमारे ड्रोन दुश्मन की सेना को चकित कर रहे
सुप्रीम लीडर ने खास तौर पर सेना की तकनीकी ताकत, ड्रोन क्षमता और नौसेना की भूमिका को सराहा। उन्होंने कहा कि ईरान के ड्रोन दुश्मनों पर बिजली की तरह हमला करते हैं और नौसेना किसी भी समय दुश्मनों को हराने के लिए तैयार है। उन्होंने संकेत दिया कि आने वाले समय में इन क्षेत्रों को और मजबूत किया जाएगा। उन्होंने हाल ही में खत्म हुए युद्ध का जिक्र करते हुए कहा कि ईरान की सेना और रिवोल्यूशनरी गार्ड ने मिलकर दुश्मनों को भारी नुकसान पहुंचाया। यह युद्ध 8 अप्रैल को युद्धविराम के साथ खत्म हुआ था। उन्होंने इसे एक बड़ी जीत बताते हुए कहा कि इसने ईरान की सैन्य ताकत को साबित किया है।
ये भी पढ़ें : US-Iran Conflict : अमेरिका अपने वादों को बार-बार तोड़ रहा : ईरान


