महिलाओं में कार्य करने की अद्भुत क्षमता है: उपायुक्त डॉ. वैशाली शर्मा

0
154
International Women's Day
International Women's Day
  • महिलाओं में कार्य करने की अद्भुत क्षमता है, जरूरत है समाज को सशक्त करने की : अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. वैशाली शर्मा
  • प्रथम रानी लक्ष्मीबाई अवार्ड राज्य स्तरीय समारोह का किया आयोजन
    प्रवीण वालिया, बल्ला/असंध/करनाल 6 मार्च :
    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को गांव बल्ला की नई अनाज मंडी में वीरांगना जन कल्याण जागृति संस्था द्वारा प्रथम रानी लक्ष्मीबाई अवार्ड राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम में मोटिवेटर रोनी रमन ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की।

अतिरिक्त उपायुक्त द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत रूप से शुभारंभ किया गया। वीरांगना जन कल्याण जागृति संस्था की प्रधान रीना मान व प्रवेश जांगड़ा ने मुख्य अतिथि को पगड़ी पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित भी किया।

जरूरत है समाज को सशक्त करने की : अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. वैशाली शर्मा

इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त ने उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक वर्ष 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया जाता है, लेकिन हर दिन प्रत्येक महिला को सशक्त बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक दिन को महिला सशक्तिकरण के रूप में मनाना चाहिए। महिला स्वयं सशक्त हैं तथा वे शक्ति का रूप हैं। महिलाओं में कार्य करने की अद्भुत क्षमता है, जरूरत है समाज को सशक्त करने की। उन्होंने, सावित्रीबाई फुले, सरोजनी नायडू, झांसी की रानी का उदाहरण देते हुए कहा कि ये ऐसी सशक्त महिलाएं देश में हुई हैं जिन्होंने समाज को एक नई दिशा देने का कार्य किया है। इन्होंने महिलाओं की शिक्षा को बढ़ावा दिया। समाज के लोगों को चाहिए कि वे महिलाओं को आगे बढऩे में सहयोग करें। हमें इस बात का गर्व है कि देश बदल रहा है। पहले बेटियों के जन्म पर शोक मनाया जाता था लेकिन अब बेटियों के पैदा होने पर मिठाईयां बांटी जाती हैं और कुआं पूजन जैसे सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिससे समाज में बेटियों के प्रति लोगों की सोच बदली है।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की दी शुभकामनाएं

उन्होंने मौके पर उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक महिला अपने जीवन में संघर्ष करती है और चुनौतियों का सामना करती है। हमें और अधिक प्रयास करने होंगे कि महिलाओं को किसी पर मोहताज न रहना पड़े और वे हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार रहें। इस अवसर पर उन्होंने सभी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी और वीरांगना जन कल्याण जागृति संस्था व ग्रामीणों को अच्छे कार्य करने के लिए बधाई दी और कहा कि ऐसे सामाजिक कार्यक्रम समय-समय पर होने चाहिएं जिससे महिलाओं को अपनी बात कहने का मौका मिले।

इस अवसर पर पूर्व विधायक बख्शीश सिंह, सांसद पत्नी अंजू भाटिया ने भी उपस्थित महिलाओं को संबोधित किया और अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में सूचना, जन सम्पर्क एवं भाषा विभाग के कलाकारों एवं ममता शर्मा एण्ड ग्रुप ने लोक गीतों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण और नशा मुक्ति पर अपनी प्रस्तुतियां दी। इस मौके पर महिला सशक्तिकरण की दिशा में कार्य करने वाली महिलाओं को संस्था की ओर से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया। मंच का संचालन प्रिया मान व मोटिवेटर शिखा जून ने किया।

भारी संख्या में महिलाएं एवं ग्रामीण उपस्थित रहे

इस मौके पर जिला समाज कल्याण अधिकारी सत्यवान ढिलौड़, सरपंच कर्मचंद, पूर्व सरपंच राजबीर लाम्बा, सुरेन्द्र उर्फ गप्पा, धर्मबीर प्रधान, मा. अशोक, जसमंत नम्बरदार, रणधीर शर्मा, सेवा सिंह नम्बरदार, राम मेहर शर्मा, मा. अशोक मान, महिपाल मूनक, बाबा सूबे सिंह, जोगिन्द्र, बिंद्र मान, वीरांगना जन कल्याण जागृति संस्था की प्रधान रीना मान व प्रवेश जांगड़ा, राम प्यारी, कमला, अंग्रेजो देवी, प्रकाशी देवी, शांति देवी, टीना महंत और कौशल्या सहित भारी संख्या में महिलाएं एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :महिला की हत्या आरोपी युवती को पुलिस ने किया गिरफ्तार

यह भी पढ़ें : नशीले पदार्थो की तस्करी को रोकने के लिए मामले की तह तक जाना जरुरी: एसपी

यह भी पढ़ें :होली के त्यौहार को आपसी मतभेद छोड़ कर रंगों की तरह बनानी चाहिए अपनी और दूसरों की जिंदगी सांसद संजय भाटिया

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE