Indonesia Train Accident: जकार्ता के बाहरी इलाके में ट्रेन हादसा, 14 लोगों की मौत

0
67
Indonesia Train Accident
Indonesia Train Accident: जकार्ता के बाहरी इलाके में ट्रेन हादसा, 14 लोगों की मौत

Indonesia Train Accident, (आज समाज), जकार्ता: इंडोनेशिया में ट्रेन हादसा हो गया जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई है और कई घायल हो गए। सरकारी रेलवे कंपनी पीटी केरेटा एपी इंडोनेशिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बॉबी रसीदिन के मुताबिक राजधानी जकार्ता के बाहरी इलाके में स्थित बेकासी तिमुर स्टेशन पर सोमवार को यह दुर्घटना हुई और राहत एवं बचाव का काम जारी है। सभी शवों को पहचान व अन्य औपचारिकताओं के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

बेकासी तिमुर स्टेशन पर हुआ हादसा 

अधिकारियों ने बताया कि बेकासी तिमुर स्टेशन जकार्ता के बाहर स्थित एक व्यस्त रेलवे स्टेशन है और यहां एक लंबी दूरी की रेलगाड़ी ने स्टेशन पर खड़ी कम्यूटर ट्रेन को पिछली तरफ से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे टेÑन के काफी डिब्बों को भारी नुकसान पहुंचा। कई यात्री बोगियों में फंस गए थे। हादसे के बाद मची अफरा-तफरी के बीच बचावकर्मियों व आपातकाल टीमों ने हताहतों को बाहर निकालकर पास के हॉस्पिटलों में पहुंचाया। फिलहाल घायलों की सटीक संख्या का अभी पता नहीं चल सका है।

बेहद टफ काम था फंसे लोगों को निकालना 

अधिकारियों ने बताया कि फंसे लोगों को निकालना बेहद टफ व संवेदनशील काम था। राहत कर्मियों ने विशेष उपकरणों व प्रशिक्षित कर्मचारियों की सहायता से डिब्बों को काटकर लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया। कुछ लोग काफी देर तक अंदर फंसे रहे। चश्मदीदों के अनुसार बचावकर्मियों ने एंगल ग्राइंडर के लोहे के डिब्बों काटे और फिर हताहतों तक पहुंचे।

कई लोग स्टेशन पर अपनों की तलाश करते दिखे

हादसे की सूचना के बाद कई लोगों स्टेशन पर अपनों की तलाश करते देखे गए। चौतरफा दहशत का माहौल था। रेलवे अफसरों का कहना है कि कम्यूटर ट्रेन पहले रेलवे ट्रैक पर खड़ी एक टैक्सी से टकराई और उसके बाद पीछे से आ रही ट्रेन उससे टकरा गई। महिलाओं के लिए आरक्षित डिब्बे पर हादसे का सबसे अधिक प्रभाव पड़ा। उसी डिब्बे में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। ग्रीन एसएम इंडोनेशिया के अनुसार हादसे में शामिल टैक्सी उसकी फ्लीट का हिस्सा थी।

यह भी पढ़ें : Nashik Train Accident: कर्मभूमि एक्सप्रेस से गिरे तीन लोग, दो की मौके पर ही मौत