Indo-Pak Relations: भारत की एक और दरियादिली, पाकिस्तान को दी अपना एयरस्पेस इस्तेमाल करने की इजाजत

0
48
Indo-Pak Relations
Indo-Pak Relations: भारत की एक और दरियादिली, पाकिस्तान को दी अपना एयरस्पेस इस्तेमाल करने की इजाजत

India-Pakistan relations, (आज समाज), नई दिल्ली: दुनियाभर में भारत की वाहवाही के पीछे मोदी सरकार के कई मानवीय कार्य हैं। चक्रवाती तूफान दितवाह के कारण बाढ़ की विभिषिका झेल रहे श्रीलंका के लिए सरकार ने एक और दरियादिली दिखाई है। दरअसल एक और भारत सरकार श्रीलंका को राहत सामग्री भेज रही है, वहीं पाकिस्तान को भी श्रीलंका के लिए राहत सामग्री भेजने के लिए सरकार ने अपना एयरस्पेस इस्तेमाल करने की इजाजत दे दी है। जबकि आपरेशन सिंदूर के बाद भारत-पाकिस्तान के रिश्तों के बीच बने तनाव के बाद पाकिस्तान ने अब तक भारत को अपना एयरस्पेस इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं दी है।

पाकिस्तान की ओर से इस बीच यह भी आरोप लगाया गया है कि वह श्रीलंका को राहत सामग्री भेजना चाहता है, पर लेकिन भारत उसे अपना एयरस्पेस नहीं दे रहा है। भारत ने उसके इस झूठ को खारिज कर कहा है कि उसने महज चार घंटे में पड़ोसी मुल्क को अपना हवाई क्षेत्र इस्तेमाल करेन के लिए क्लियरेंस दे दी थी। बता दें कि पाकिस्तानी विमानों को राहत सामग्री श्रीलंका भेजने के लिए भारत के एयरस्पेस से गुजरना जरूरी है।

ये भी पढ़ें: Indo-Pak Relations: भारत ने सद्भावना का परिचय देते हुए पाकिस्तान को तवी नदी में बाढ़ से किया सचेत

ये भी पढ़ें: Indo-Pak Tension: भारत-पाकिस्तान के बीच आज नहीं होगी DGMO स्तर की वार्ता

ये भी पढ़ें: Pakistan PM: शहबाज शरीफ ने आखिर माना, नूर खान एयरबेस व अन्य जगहों पर भारत ने मिसाइलों से हमले किए थे