1.01 अरब डॉलर घटकर 697.93 अरब डॉलर पर पहुंचा
Business News Hindi (आज समाज), बिजनेस डेस्क : गत दो सप्ताह तक भारतीय विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार तेजी के बाद बीते सप्ताह इसमें कमी दर्ज की गई। इस बात की जानकारी शुक्रवार को भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी किए गए आंकड़ों से मिली। आरबीआई के आंकड़ों की बात करें तो भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 20 जून को समाप्त सप्ताह में 1.01 अरब डॉलर घटकर 697.93 अरब डॉलर हो गया।
शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार विदेशी मुद्रा भंडार का प्रमुख घटक विदेशी मुद्र अस्तियां 357 मिलियन डॉलर घटकर 589.06 अरब डॉलर रह गई। विदेशी मुद्रा आस्तियों में डॉलर के मुकाबले यूरो, पाउंड और येन जैसी अन्य मुद्राओं के उतार-चढ़ाव का भी असर शामिल होता है।
स्वर्ण भंडार 573 मिलयन डॉलर घटा
भारतीय रिजर्व बैंक ने कहा कि सप्ताह के दौरान सोने का भंडार 573 मिलियन डॉलर घटकर 85.74 अरब डॉलर रह गया। केंद्रीय बैंक ने कहा कि स्पेशल ड्रॉइंग राइट्स (एसडीआर) 85 मिलियन डॉलर घटकर 18.672 अरब डॉलर रह गया। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में भारत की आरक्षित स्थिति भी 10 लाख डॉलर घटकर 4.45 अरब डॉलर रह गई।
भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में जबरदस्त उछाल
भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में जबरदस्त उछाल दिखाई दिया। रिजर्व बैंक आॅफ इंडिया द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़ों की बात करें तों बीते सप्ताह इसमें 2.294 अरब डॉलर की वृद्धि हुई है। इसी के चलते यह बढ़कर 698.95 अरब डॉलर हो गया। आपको बता दें कि यह लगातार दूसरे सप्ताह बढ़ा है इससे पहले यह 5.17 अरब डॉलर बढ़कर 696.65 अरब डॉलर हो गया था। विदेशी मुद्रा भंडार ने सितंबर 2024 के अंत में 704.885 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर को छूया था।
सोने की कीमत में गिरावट का दौर भी जारी
इस साल तीन बार एक लाख रुपए का स्तर छूने के बाद सोने के दाम फिर से टूट रहे हैं। गिरावट का यह दौर पिछले कई दिन से जारी है। इस पूरे सप्ताह सोने के दाम लगातार गिरते रहे। जिसके चलते यह फिर से 98 हजार रुपए से नीचे आ गया है। भारतीय सर्राफा बाजार की बात करें तों दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना का भाव 930 रुपये टूटकर 97,670 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।