India Test-ODI Squad: अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे-टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, पंत से उपकप्तानी छिनी

0
107
India Test-ODI Squad: अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे-टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, पंत से उपकप्तानी छिनी
India Test-ODI Squad: अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे-टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, पंत से उपकप्तानी छिनी

रोहित शर्मा और विराट कोहली टीम में शामिल, ईशान किशन की भी वापसी, बुमराह और रवींद्र जडेजा को दिया गया आराम
India Test-ODI Squad, (आज समाज), मुंबई: अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया गया है। वनडे टीम में ईशान किशन की 3 साल बाद वापसी हुई है। रोहित शर्मा और विराट कोहली भी टीम में शामिल हैं। जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा को दोनों टीमों से आराम दिया गया है। प्रिंस यादव समेत 4 खिलाड़ी पहली बार भारतीय टीम में शामिल किए गए हैं।

प्रिंस को वनडे और मानव सुथार, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे को टेस्ट टीम में जगह मिली है। ऋषभ पंत से टेस्ट टीम की उपकप्तानी छीन ली गई है। अब उनकी जगह केएल राहुल को उपकप्तान बनाया गया है। अफगानिस्तान की टीम जून में भारत दौरे पर आएगी। दोनों टीमों के बीच एक टेस्ट और 3 वनडे खेले जाएंगे। टेस्ट मैच मुल्लांपुर और वनडे मुकाबले धर्मशाला, लखनऊ और चेन्नई में खेले जाएंगे।

भारतीय टेस्ट टीम: शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, ऋषभ पंत, देवदत्त पडिक्कल, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे और ध्रुव जुरेल।

भारतीय वनडे टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बरार और हर्ष दुबे।