सेंसेक्स में 519.24 तो निफ्टी में165.70 अंक की गिरावट की गई दर्ज
Share Market Update (आज समाज), बिजनेस डेस्क : भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का दौर जारी है। मंगलवार को हालांकि शेयर बाजार में आई गिरावट घरेलु नहीं थी बल्कि एशिया व यूरोपीय बाजारों में गिरावट का असर था। इसी के चलते 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 519.24 अंक या 0.62 प्रतिशत गिरकर 83,459.15 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 565.72 अंक या 0.67 प्रतिशत गिरकर 83,412.77 अंक पर बंद हुआ। वहीं 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 165.70 अंक या 0.64 प्रतिशत गिरकर 25,597.65 अंक पर बंद हुआ।
इस तरह रहा एशिया और यूरोप के मुख्य बाजारों का हाल
वैश्विक बाजारों में गिरावट के चलते विदेशी पूंजी की लगातार निकासी और एशियाई व यूरोपीय बाजारों में कमजोर रुख के बीच मंगलवार को शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई 225 सूचकांक, शंघाई का एसएसई कम्पोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए। सोमवार को यूरोप के बाजार नकारात्मक दायरे में कारोबार कर रहे थे, जबकि अमेरिकी बाजार अधिकतर बढ़त के साथ बंद हुए।
टाटा के शेयरों में आई गिरावट
सेंसेक्स की कंपनियों में पावर ग्रिड, इटर्नल, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, मारुति और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स प्रमुख रूप से पिछड़ने वाले शेयरों में शामिल रहे। वहीं, टाइटन, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा और भारतीय स्टेट बैंक को लाभ हुआ।विदेशों में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के कारण मंगलवार को रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर से उबरकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 11 पैसे की बढ़त के साथ 88.66 (अनंतिम) पर बंद हुआ।
सोने और चांदी की कीमतों में भी बड़ी गिरावट
चीन और अमेरिका के बीच उत्पन्न हो रहे व्यापारिक गतिरोध के कम होने के चलते लोगों की सुरक्षित निवेश की धाारणा में कमी आई है। इसी के चलते वैश्विक बाजार में सोने की मांग भी लगातार कमजोर पड़ री है। इसका सीधा असर सोने की कीमतों पर पड़ रहा है। रिकॉर्ड हाई को छूकर लौटा सोना अब एक लाख 25 हजार के स्तर से भी नीचे है।
मंगलवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में 1,200 रुपए की गिरावट आई। इसके साथ ही सोने की कीमत 1,24,100 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाली इस बहुमूल्य धातु की कीमत 1,200 रुपये की गिरावट के साथ 1,23,500 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गई। वहीं चांदी भी 2,500 रुपए की भारी गिरावट के साथ 1,51,500 रुपए प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) रह गई।