Indian Share Market: विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली से शेयर बाजार में हाहाकार

0
52
Indian Share Market
Indian Share Market: विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली से घरेलू शेयर बाजार में हाहाकार
  • सेंसेक्स 1092 अंकों की भारी गिरावट के साथ क्रैश

India Share Market, (आज समाज), नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार के लिए बुधवार का दिन बेहद उथल-पुथल और निराशा वाला रहा। अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता को लेकर बनी अनिश्चितता के चलते प्रमुख इंडेक्स, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स लगभग 1092 अंकों की भारी गिरावट के साथ क्रैश हो गया और यह 74,775.74 पर बंद हुआ।

निफ्टी भी 23,600 के नीचे फिसल गया

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी अपनी मजबूती नहीं बचा सका। यह भी 50 अंकों से ज्यादा की कमजोरी दर्ज कर 23,600 के नीचे फिसल गया। सप्ताह के शुरुआती दो दिन बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा था, पर आज बिकवाली का ऐसा दौर आया जिसने पूरे बाजार को लाल निशान में धकेल दिया। बाजार में अचानक आई इस गिरावट के कारण दलाल स्ट्रीट पर हड़कंप मच गया और कुछ ही घंटों में निवेशकों के लाखों-करोड़ों रुपए डूब गए।

जानिए क्या कहते हें बाजार के एक्सपर्ट्स

बाजार के विशेषज्ञों का कहना है कि शेयर बाजार में आज की बड़ी गिरावट की कोई एक वजह नहीं है, बल्कि कई घरेलू व वैश्विक वजहों ने मिलकर बाजार पर दबाव बनाया है। उन्होंने कहा, गिरावट का सबसे पहला व मैन कारण विदेशी संस्थागत निवेशकों द्वारा की जा रही निरंतर बिकवाली है। काफी टाइम से विदेशी निवेशक इंडियन शेयर मार्केट से अपना पैसा लगातार बाहर निकाल रहे हैं।

अल्पावधि के लिए होती हैं ऐसी गिरावटें, डरें न निवेशक

बाजार में भारी गिरावट के बीच छोटे और रिटेल (आम) निवेशकों के को इस बात की चिंता सता रही है कि उन्हें ऐसे हालात में क्या करना चाहिए। फाइनेंशियल एक्सपर्ट्स कहते हैं कि बाजार में ऐसी गिरावटें अल्पावधि के लिए होती हैं, इसलिए किसी तरह के भय में आकर अपने शेयर घाटे में बेचना नासमझी होेगी। उनका कहना है, यदि आपने अच्छी और मजबूत फंडामेंटल वाली कंपनियों के शेयरों में निवेश किया है, तो आपको डरने की जरूरत नहीं है।

ये भी पढ़ें : Russia Oil Imports : रूस तेल आयात पर मिली छूट जल्द खत्म होगी : रूबियो