कहा, दोनों पक्षों में 99 प्रतिशत सहमति बनी, जल्द होंगे हस्ताक्षर
US-India Trade Deal (आज समाज), बिजनेस डेस्क : लंबी खींचतान और कई दौर की वार्ता के बाद आखिरकार भारत-अमेरिका व्यापार समझौता आखिरकार होने के करीब है। यह बात भारत के वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने देते हुए बताया कि दोनों पक्षों में लंबित सभी मुद्दों पर सहमति बन चुकी है। समझौते का कुछ मामूली से पहलु हैं जिनपर अंतिम दौर की वार्ता जारी है। उन्होंने कहा कि यह पूरी होने के बाद दोनों पक्ष इस समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे और समझौते का पहला चरण जल्द लागू कर दिया जाएगा।
अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा भारत
व्यापारिक मोर्चे पर हो रही इस प्रगति को अमलीजामा पहनाने के लिए बैठकों का सिलसिला शुरू हो रहा है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के अनुसार, अमेरिका की व्यापारिक टीम के कुछ सदस्य भारत पहुंच चुके हैं और बाकी सदस्यों के भी जल्द पहुंचने की उम्मीद है। दोनों देशों के शीर्ष अधिकारियों के बीच व्यापार समझौते के अंतिम पहलुओं को सुलझाने के लिए 2, 3 और 4 जून को उच्च स्तरीय बैठकें निर्धारित की गई हैं।
दोनों पक्षों ने सभी प्रमुख बिंदुओं को सुलझाया
इस डील की पृष्ठभूमि पर गौर करें तो दोनों देशों के शीर्ष नेताओं ने इसी साल 3 फरवरी को एक ‘फ्रेमवर्क एग्रीमेंट’ (ढांचागत समझौता) की घोषणा की थी। गोयल ने स्पष्ट किया है कि इस समझौते के सभी प्रमुख बिंदुओं और मुद्दों को पहले ही सुलझा लिया गया है।
स्थिति की अनुकूलता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने भी हाल ही में यह पुष्टि की है कि इस समझौते से जुड़ी 99 प्रतिशत डिटेल्स (विवरण) को अंतिम रूप दिया जा चुका है। यह व्यापार समझौता भारतीय अर्थव्यवस्था और निर्यात के लिए नए अवसर पैदा कर सकता है। वाणिज्य मंत्री गोयल ने पूर्ण विश्वास जताते हुए कहा है कि अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते का यह पहला चरण जल्द से जल्द संपन्न कर लिया जाएगा।
ये भी पढ़ें : Business News Update : म्यूचुअल फंड निवेश की जानकारी एकत्र करेगा आरबीआई


