Business News Update : एक साल में भारत ने नौ मुक्त व्यापार समझौते किए : गोयल

0
150
Business News Update : एक साल में भारत ने नौ मुक्त व्यापार समझौते किए : गोयल
Business News Update : एक साल में भारत ने नौ मुक्त व्यापार समझौते किए : गोयल

कहा, जब दुनिया अनिश्चितताओं का सामना कर रही थी हमने उस समय भी शानदार जीडीपी ग्रोथ हासिल की

Business News Update (आज समाज), बिजनेस डेस्क : उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने एक बार फिर से जोर देते हुए कहा है कि भारत की अर्थव्यवस्था मजबूती से आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि हम विकसित भारत 2047 का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहे हैं और इस दिशा में हम शानदार परिणाम हासिल कर रहे हैं। भारतीय अर्थव्यवस्था और व्यापार पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि जब दुनिया अनिश्चितताओं का सामना कर रही है, तब भारत व्यापार, विश्वास और परिवर्तन के पुल बना रहा है। इसे वैश्विक वाणिज्य में भारत की बढ़ती भूमिका का संकेत बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने नौ मुक्त व्यापार समझौते किए हैं और ये सभी विकसित अर्थव्यवस्थाओं के साथ हुए हैं।

वैश्विक व्यापार के दो तिहाई हिस्से तक हमारी पहुंच

अब देश को वैश्विक व्यापार के लगभग दो-तिहाई हिस्से तक प्राथमिक व्यापार पहुंच प्राप्त है। गोयल ने यह बात कॉन्फेडरेशन आॅफ इंडियन इंडस्ट्री द्वारा आयोजित 5वें नेशनल एक्सपोर्ट्स कॉम्पिटिटिवनेस समिट 2026 के समापन सत्र को संबोधित करते हुए कही। रिफॉर्म, परफॉर्म एंड ट्रांसफॉर्म थीम पर आधारित इस समिट में वरिष्ठ सरकारी अधिकारी, नीति-निमार्ता, राजनयिक, वित्तीय संस्थान और उद्योग जगत के प्रतिनिधि शामिल हुए, जहां 1 ट्रिलियन डॉलर के निर्यात लक्ष्य को हासिल करने की रणनीति पर चर्चा की गई। गोयल के अनुसार, इन समझौतों ने भारत की वैश्विक व्यापार स्थिति को बदल दिया है। उन्होंने कहा कि अब दुनिया यह नहीं पूछती कि भारत के साथ व्यापार करना है या नहीं, बल्कि यह पूछती है कि भारत के साथ व्यापार और कारोबारी संबंध कितनी तेजी से बढ़ाए जा सकते हैं।

एक ही दिन में तीन अलग-अलग व्यापार वार्ता की

तेजी से बढ़ रही व्यापार कूटनीति का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि एक ही दिन में छह घंटे के भीतर भारत ने खाड़ी सहयोग परिषद के साथ एफटीए वार्ता शुरू की, इस्राइल के साथ समझौते को अंतिम रूप देने पर चर्चा की और चिली के साथ वार्ता शुरू करने की तैयारी की। मंत्री ने यह भी रेखांकित किया कि आॅस्ट्रेलिया और संयुक्त अरब अमीरात के साथ एफटीए लागू होने के बाद इन देशों के साथ भारत का वस्तु व्यापार दोगुना हो चुका है, जो गहरे व्यापारिक समझौतों के प्रत्यक्ष लाभ को दर्शाता है।

ये भी पढ़ें : Gold Price Update : सोना एक हजार, चांदी 5,900 रुपए मजबूत