S Jaishankar US Visit : महत्वपूर्ण खनिजों के खनन, खोज पर एक दूसरे का सहयोग करेंगे भारत-अमेरिका

0
141
S Jaishankar US Visit : महत्वपूर्ण खनिजों के खनन, खोज पर एक दूसरे का सहयोग करेंगे भारत-अमेरिका
S Jaishankar US Visit : महत्वपूर्ण खनिजों के खनन, खोज पर एक दूसरे का सहयोग करेंगे भारत-अमेरिका

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की बैठक में बनी सहमति

S Jaishankar US Visit (आज समाज), नई दिल्ली : भारत और अमेरिका के बीच एक तरफ जहां व्यापार समझौते पर सहमति बन चुकी है वहीं दोनों देश मिलकर महत्वपूर्ण खनिजों की खोज और खनन में एक दूसरे को सहयोग करेंगे। यह सहमति भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की वॉशिंगटन में हुई अहम बैठक में बनी। ज्ञात रहे कि वर्तमान में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर अपने तीन दिवसीय दौरे पर अमेरिका में हैं।

इसी के चलते मंगलवार को उन्होंने जहां अमेरिकी विदेश मंत्री से अहम बैठक की वहीं जयशंकर ने वॉशिंगटन में अमेरिका के ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में लिखा कि यह मुलाकात उनके लिए बहुत उपयोगी और फलदायी रही। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों ने भारत-अमेरिका आर्थिक साझेदारी और रणनीतिक सहयोग को आगे बढ़ाने पर चर्चा की।

अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और जयशंकर की मुलाकात की जानकारी अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने दी। मंत्रालय ने बताया कि अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात की। इस बैठक में दोनों नेताओं ने महत्वपूर्ण खनिजों (जैसे लिथियम, कोबाल्ट आदि) की खोज, खनन और प्रसंस्करण के क्षेत्र में भारत-अमेरिका के बीच सहयोग को औपचारिक रूप देने पर चर्चा की। इन खनिजों का इस्तेमाल नई तकनीक, ऊर्जा और उद्योगों में होता है।

दोनों नेताओं ने व्यापार समझौते का किया स्वागत

दोनों मंत्रियों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हुए व्यापार समझौते का भी स्वागत किया। बैठक के अंत में, विदेश मंत्री रुबियो और मंत्री जयशंकर ने क्वाड के तहत आपसी और बहुपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि समृद्ध और सुरक्षित हिंद-प्रशांत क्षेत्र दोनों देशों के साझा हितों को आगे बढ़ाने के लिए बहुत जरूरी है।

जयशंकर और रुबियो की यह मुलाकात अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हालिया एलान के एक दिन बाद हुई, जिसमें ट्रंप ने भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौके की पुष्टी की थी। साथ ही कहा था कि भारत और अमेरिका ने व्यापार सौदे पर सहमति बनाई है। इतना ही नहीं इस समझौते के बाद ट्रंप ने भारत पर लगाए गए पारस्परिक टैरिफ 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत करने का भी एलान किया था।

ये भी पढ़ें : Weather Update Today : अगले सात दिन में तीन पश्चिमी विक्षोभ होंगे सक्रिय