करनाल के रहने वाले थे दोनों
Panipat News (आज समाज) पानीपत: हरियाणा के पानीपत में एक प्रेमी जोड़े ने वंदे भारत ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त का ली। दोनों करनाल जिले के गांव रायपुर के रहने वाले थे। जीआरपी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। दोनों सोमवार सुबह सात बजे घर से निकले थे। किशोरी के परिजनों ने मृतक युवक के खिलाफ मुनक थाने में केस दर्ज कराया था। इसके बाद से ही मुनक थाना पुलिस भी मामले की जांच कर रही थी। लड़की की उम्र 16 साल थी, वहीं लड़का 19 साल का था। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था।

पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजे शव

बुधवार सुबह लगभग 7 बजे पानीपत रेलवे स्टेशन पर एक युवक और किशोरी ने दिल्ली से अंबाला की तरफ जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। इस दौरान प्लेटफॉर्म में मौजूद यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। आनन-फानन में रेलवे पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। युवक का नाम गौरव था। दोनों करनाल जिले के मुनक थाना क्षेत्र के गांव रायपुर के रहने वाले थे। जीआरपी थाना पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। वहीं मामले की जांच की जा रही है।

सोमवार को निकले थे घर से

पुलिस के मुताबिक, दोनों सोमवार को घर से निकले थे। किशोरी के परिजनों ने युवक के खिलाफ एफआईआर फर्ज कराई थी। जिसके बाद से मुनक थाने की पुलिस भी उनकी तलाश कर रही थी। कार्यवाहक थाना जीआरपी प्रभारी बलवान सिंह ने बताया कि किशोरी और युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली है। शव कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें: हरियाणा के 9 जिलों में लू का आॅरेंज अलर्ट

यह भी पढ़ें: हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड को भंग करने की मांग