प्रदेश वासियों के उत्तम स्वास्थ्य व प्रगति की कामना की
Kurukshetra News (आज समाज) कुरुक्षेत्र: हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने आज कुरुक्षेत्र के गांव अरुणाय में स्थित संगमेश्वर महादेव का जल और दूध के साथ अभिषेक किया। इस दौरान सीएम ने प्रदेश वासियों के उत्तम स्वास्थ्य व प्रगति की कामना की। सीएम मंदिर में चल रही विशेष पूजा में मुख्य यजमान के रूप में भी शामिल हुए।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरी दुनिया में भारत का डंका बजाया है। मोदी के नेतृत्व में भारत 11वीं से चौथी आर्थिक शक्ति बना है। आॅपरेशन सिंदूर पर विपक्ष का भ्रामक प्रचार जग जाहिर हुआ है। दुनिया भर में हर व्यक्ति मोदी को प्यार करता है, लेकिन विपक्ष को पता नहीं क्या हो जाता है।

ग्रामीणों की समस्याएं सुनी

संगमेश्वर महादेव की पूजा-अर्चना के बाद सीएम नायब सैनी ने अपनी विधानसभा क्षेत्र के 8 गांवों का दौरा किया। सबसे पहले सीएम डंगाली गांव पहुंचे हैं, जहां पर ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया।

इसके बाद सीएम नायब सैनी बाबैन खंड के बीड़ कालवा, धनानी, गुढ़ी, जोगी माजरा, बकाली और निवारसी गांव गए। इन गांवों में सीएम ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और उनके निदान के निर्देश अधिकारियों को दिए।

यह भी पढ़े : हरियाणा में 1 अगस्त से नए कलेक्टर रेट पर ही होंगी रजिस्ट्रियां