एक कंपनी में इंजीनियर थे दोनों
Gurugram Engineer Couple Suicide, (आज समाज), गुरुग्राम: हरियाणा के गुरुग्राम में एक इंजीनियर पति ने पहले अपनी पत्नी की चुन्नी से गला घोंट कर हत्या की। उसके बाद खुद भी फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। घटना रविवार देर शाम की है। युवक की पत्नी भी इंजीनियर थी। दोनों एक ही कंपनी में काम करते थे।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आज पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया जाएगा। मृतकों की पहचान अजय कुमार और स्वीटी शर्मा के रूप में हुई है। अजय उत्तर प्रदेश के प्रयागराज और स्वीटी पश्चिम बंगाल के आसनसोल की रहने वाली थी।
3 साल पहले हुई थी शादी
3 साल पहले दोनों की अरेंज मैरिज हुई थी। दोनों गुरुग्राम की एक आईटी कंपनी में काम करते थे। स्वीटी का वर्क फ्रॉम होम चल रहा था। पिछले 2 साल से दोनों मिलेनियम सिटी सोसाइटी के टावर 7 में 13वें फ्लोर पर रह रहे थे।
दोस्त को भेजा वीडियो
अजय के दोस्त ने पुलिस को बताया कि उसके पास 5 बजे अजय का वीडियो आया था। उसमें अजय सुसाइड करने की बात कर रहा था। वीडियो में देख ऐसा लग रहा था, जैसे दोनों पति-पत्नी में झगड़ा हुआ है।
तुरंत घटना की सूचना सेक्टर-10 पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस की टीम सेक्टर-37 स्थित मिलेनियम सिटी सोसाइटी पहुंची। यहां फ्लैट के अंदर दोनों के शव मिले। महिला का शव नीचे पता था और उसके गले में चुन्नी थी, तो पति का शव फंदे से लटका हुआ था।
परिजनों के आने पर होगा पोस्टमार्टम
पुलिस ने फिलहाल दोनों शवों को सिविल अस्पताल की मॉच्युर्री में रखवा दिया है। दोनों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। सोमवार को परिवार के लोगों के आने के बाद शवों का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।
ये भी पढ़ें : हरियाणा के 4 जिलों में हल्की बारिश की संभावना