US Israel Iran War Update: जंग खत्म करने की ठोस गारंटी मिलती है तो हम अमेरिका-इजराइल से बातचीत को तैयार: अब्बास अराघची

0
244
US Israel Iran War Update: जंग खत्म करने की ठोस गारंटी मिलती है तो हम अमेरिका-इजराइल से बातचीत को तैयार: अब्बास अराघची
US Israel Iran War Update: जंग खत्म करने की ठोस गारंटी मिलती है तो हम अमेरिका-इजराइल से बातचीत को तैयार: अब्बास अराघची

ईरान की इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने नेतन्याहू को ढूंढकर मारने की धमकी दी
US Israel Iran War Update, (आज समाज), तेल अवीव/तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने आज कहा कि अगर जंग खत्म करने की ठोस गारंटी मिलती है तो हम अमेरिका-इजराइल से बातचीत को तैयार है। उन्होंने कहा, किसी भी ऐसे प्रस्ताव का स्वागत किया जाएगा जिससे युद्ध खत्म हो सके। इस बीच खाड़ी देशों ने ईरान से अपने इलाकों पर हमले बंद करने की मांग की है।

इससे पहले ईरान की इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू को ढूंढकर मारने की धमकी दी थी। अल जजीरा के मुताबिक, आईआरजीसी ने कहा, बच्चों का हत्यारा अगर जीवित है, तो पूरी ताकत से उसका पीछा करेंगे और उसे मार देंगे।

सुप्रीम लीडर मुजतबा पूरी तरह ठीक, कोई चोट नहीं लगी

ईरान ने कहा है कि देश के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई पूरी तरह ठीक हैं और उन्हें कोई चोट नहीं लगी है। इससे पहले ब्रिटिश मीडिया द सन ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया था कि मुजतबा 28 फरवरी को अमेरिका-इजराइल के हमले में घायल हो गए थे। इसके बाद से वे कोमा में हैं और उनका एक पैर भी काटना पड़ा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ने भी कहा था कि मुजतबा घायल हो गए हैं। हालांकि अराघची ने इन दावों को खारिज कर दिया है।

बेहरीन और साऊदी अरब में होने वाली फॉमूर्ला-1 की रेस रद्द

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी युद्ध के कारण फॉमूर्ला-1 ने अप्रैल में होने वाली दो रेस रद्द कर दी हैं। सुरक्षा चिंताओं को देखते हुए बहरीन और सऊदी अरब ग्रांड प्रीक्स को आधिकारिक रूप से कैंसल कर दिया गया है। बहरीन ग्रां प्री 12 अप्रैल को होनी थी, जबकि सऊदी अरब ग्रां प्री 19 अप्रैल को तय थी। फॉमूर्ला-1 ने शनिवार को जारी बयान में कहा कि कई विकल्पों पर विचार किया गया, लेकिन अंत में तय किया गया कि अप्रैल में इन रेस की जगह कोई दूसरी रेस नहीं रखी जाएगी।

कतर में होने वाली मोटरसाइकिल रेस भी टली

मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव की वजह से मोटरसाइकिल रेस कतर ग्रां प्री को टाल दिया गया है। मोटरसाइकिल रेसिंग चैंपियनशिप ने बताया कि यह रेस पहले अप्रैल में होने वाली थी, लेकिन अब इसे 8 नवंबर को कराया जाएगा। यह रेस लुसैल इंटरनेशनल सर्किट में 10 से 12 अप्रैल के बीच होने वाली थी।

ये भी पढ़ें : Amit Shah Punjab Visit: ‘आप-दा सरकार’ में पंजाब में कानून-व्यवस्था और विकास नदारद