अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक बार फिर से ईरान को दी चेतावनी
Trump’s warning to Iran (आज समाज), वॉशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से ईरानी शासक को चेतावनी दी है कि यदि वह अमेरिका की बात नहीं मानेगा तो उसे गंभीर नतीजे भुगतने पड़ सकते हैं। ट्रंप ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अब ईरान के लिए हमारे साथ उस रास्ते पर चलने का समय है जो हम जो कर रहे हैं उसे पूरा करेगा और अगर वे हमारे साथ आते हैं, तो यह बहुत अच्छा होगा। अगर वे हमारे साथ नहीं आते हैं, तो भी यह बहुत अच्छा होगा। लेकिन यह एक बहुत अलग रास्ता होगा। वे पूरे इलाके की स्थिरता को खतरा नहीं पहुंचा सकते। उन्हें एक समझौता करना ही होगा। अगर ऐसा नहीं हुआ, तो फिर बुरी चीजें होंगी।
अगले 10 दिन में सभी को पता चल जाएगा
अमेरिका द्वारा ईरान पर की जाने वाली किसी भी कार्रवाई पर बोलते हुए ट्रंप ने कहा कि अब हमें इसे एक कदम आगे ले जाना पड़ सकता है, या शायद नहीं। शायद हम एक डील करने जा रहे हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति ने आगे कहा, आपको अगले, शायद 10 दिनों में पता चल जाएगा। ट्रंप ने दोहराया कि ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं हो सकते। अगर उनके पास परमाणु हथियार हैं, तो आप मिडिल ईस्ट में शांति नहीं ला सकते।
अमेरिकी विमानवहक पोत बढ़ रहे आगे
अमेरिकी विमानवाहक पोत लगातार ईरान की ओर बढ़ रहे हैं। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से ईरान को सीधी धमकी दी गई है। बोर्ड आॅफ पीस कार्यक्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ईरान के लिए हमारे साथ उस रास्ते पर चलने का समय है जो हम बना रहे हैं। अगर वह साथ नहीं आता है तो यह एक बहुत अलग रास्ता होगा।
खामेनेई ने दी थी अमेरिका को साफ चेतावनी
ज्ञात रहे कि पिछले दिनों जब अमेरिका द्वारा 24 घंटे में 50 से ज्यादा लड़ाकू विमान पश्चिम एशिया भेजे जाने की सूचना मिली थी तो उसके बाद ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने सोशल मीडिया पोस्ट में अमेरिकी सेना को धमकी दी है कि दुनिया की सबसे ताकतवर सेना पर भी ऐसा हमला होगा कि वे दोबारा उठ नहीं पाएंगे।
ये भी पढ़ें : US-Iran Conflict : अमेरिकी चेतावनी के बीच ईरान ने किया युद्धाभ्यास


