Imtiaz Jaleel: मुस्लिम महिलाओं को गलत नजर से छूने वाले का हाथ काट दूंगा: इम्तियाज जलील

0
167
Imtiaz Jaleel: मुस्लिम महिलाओं को गलत नजर से छूने वाले का हाथ काट दूंगा: इम्तियाज जलील
Imtiaz Jaleel: मुस्लिम महिलाओं को गलत नजर से छूने वाले का हाथ काट दूंगा: इम्तियाज जलील

महाराष्ट्र के जालना शहर में एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे एआईएमआईएम नेता
Imtiaz Jaleel, (आज समाज), मुंबई: हिजाब विवाद के बीच एआईएमआईएम नेता इम्तियाज जलील ने तीखा बयान दिया है। जालना में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए इम्तियाज जलील ने कहा कि अगर किसी ने मुस्लिम महिलाओं को गलत इरादे से छूने की हिम्मत की, तो मैं उसका हाथ काट दूंगा। आॅल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के वरिष्ठ नेता इम्तियाज जलील महाराष्ट्र के जालना शहर में एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।

इम्तियाज जलील 15 जनवरी को होने वाले नगर निगम चुनावों में एआईएमआईएम के 17 उम्मीदवारों के लिए प्रचार कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने महाराष्ट्र के सामाजिक न्याय मंत्री और शिवसेना नेता संजय शिरसाट के उस बयान पर भी तंज कसा।

नीतीश कुमार और उत्तर प्रदेश के मंत्री संजय निषाद पर साधा निशाना

यह बयान उस विवाद के बीच आया है, जिसमें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा एक महिला के चेहरे से हिजाब हटाने की घटना के बाद उत्तर प्रदेश के एक मंत्री की आपत्तिजनक टिप्पणी सामने आई थी। इम्तियाज जलील ने सीधे तौर पर नीतीश कुमार और उत्तर प्रदेश के मंत्री संजय निषाद को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि एक यूपी मंत्री ने बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

क्या कहा था संजय निषाद ने

मालूम हो कि संजय निषाद ने हिजाब विवाद पर कहा था, अगर उन्होंने कहीं और छू लिया होता तो क्या होता? हालांकि बाद में निषाद पार्टी के प्रमुख संजय निषाद ने सफाई देते हुए कहा कि उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया।

दूसरी पार्टियां नहीं चाहती मुसलमान नेतृत्व की भूमिका में उभरे

जलील ने तथाकथित सेक्युलर पार्टियों पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, जो पार्टियां खुद को सेक्युलर कहती हैं, वे गुंडों और आपराधिक तत्वों का समर्थन करने में नहीं हिचकिचातीं, लेकिन मुसलमानों के साथ खड़े होने या उन्हें उचित प्रतिनिधित्व देने में पीछे हट जाती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यही पार्टियां एआईएमआईएम को सांप्रदायिक और अछूत बताती हैं, जबकि सच्चाई यह है कि वे नहीं चाहतीं कि मुसलमान नेतृत्व की भूमिका में उभरें।

ये भी पढ़ें: सुकमा के घने जंगलों में सुरक्षाबलों ने ढेर किए 14 नक्सली