RR Vs SRH: हैदराबाद ने राजस्थान को 217 रन का लक्ष्य दिया

0
261
RR Vs SRH: हैदराबाद ने राजस्थान को 217 रन का लक्ष्य दिया
RR Vs SRH: हैदराबाद ने राजस्थान को 217 रन का लक्ष्य दिया

ईशान किशन ने 91 और हेनरिक क्लासन ने 40 रन बनाए
RR Vs SRH, (आज समाज), हैदराबाद: सनराइजर्स हैदराबाद ने 19वें आईपीएल सीजन के 21वें मैच में राजस्थान रॉयल्स को 217 रन का टारगेट दिया। राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में राजस्थान ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। हैदराबाद ने 6 विकेट खोकर 216 रन बनाए। ईशान किशन ने 91 और हेनरिक क्लासन ने 40 रन बनाए। राजस्थान से जोफ्रा आर्चर ने 2 विकेट लिए।

राजस्थान ने 97 रन पर 5 विकेट गवाएं

राजस्थान रॉयल्स ने 12 ओवर के बाद 5 विकेट के नुकसान पर 97 रन बना लिए हैं। रवींद्र जडेजा और डोनोवन फरेरा पिच पर हैं। दोनों में फिफ्टी पार्टनरशिप हो चुकी है।

डेब्यू मैच खेल रहे प्रफुल्ल हिंगे ने अपने शुरुआती 3 ही ओवर में 4 विकेट झटक लिए। उन्होंने वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग और लुहान ड्रे प्रिटोरियस को कैच कराया, वहीं ध्रुव जुरेल को बोल्ड कर दिया। दूसरे ओवर में यशस्वी जायसवाल भी कैच हो गए, उन्हें साकिब हुसैन ने कैच कराया।