UP Road Accident : यमुना एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा, 6 की मौत

0
239
UP Road Accident : यमुना एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा, 6 की मौत
UP Road Accident : यमुना एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा, 6 की मौत

10 गंभीर रूप से घायल, डबल डेकर बस ने पीछे से इको वैन के मरी टक्कर, सोमवार अल सुबह करीब 4 बजे हुए हादसा

UP Road Accident (आज समाज), हाथरस : उत्तर प्रदेश के हाथरस एरिया में सोमवार सुबह यमुना एक्सप्रेस वे पर एक भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत का समाचार है जबकि 10 के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा एक्सप्रेस वे पर सादाबाद कोतवाली अंतर्गत गांव गढ़ी हरिया के निकट हुआ। हादसे का कारण एक निजी डबल डेकर बस द्वारा एक इको वैन को पीछे से टक्कर मारना बताया गया है। बताया जा रहा है कि जब यह हादसा हुआ उस समय इको वैन में 13 लोग सवार थे।

हादसे के बाद इको वैन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और इसमें सवार 13 में से छह लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं सात गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका उपचार अस्पताल में चल रहा है। इसके अलावा बस सवार तीन लोगों को भी चोट लगी है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीमें मौके पर पहुंची और वाहनों को एक्सप्रेस वे हटाया। इसके साथ ही मृतकों के शव को जिला अस्पताल ले जाया गया है।

दिल्ली से गोरखपुर जा रही थी बस

मिली जानकारी के मुताबिक एक निजी डबल डेकर बस दिल्ली से गोरखपुर की तरफ जा रही थी तो इसी दौरान सादाबाद क्षेत्र के गांव गढ़ी हरिया के निकट यमुना एक्सप्रेसवे पर बस ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही इको में सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। मौके पर कुछ देर के लिए यातायात भी बाधित हो गया। इको में सवार सभी लोग दिल्ली से राजाखेड़ा राजस्थान की तरफ जा रहे थे।

हादसे में मरने वालों की पहचान

इस हादसे में मृतकों की पहचान विजय पुत्र सुखराम बघेल निवासी सुडरई थाना शमशाबाद जनपद आगरा, पिंकी पत्नी विजय निवासी सूट रही थाना शमशाबाद जनपद आगरा, नाथू देवी पत्नी अमर सिंह निवासी रोई खास थाना शमशाबाद जनपद आगरा, दिनेश पुत्र हुकम सिंह निवासी गंगोलिया पुर थाना राजाखेड़ा जनपद धौलपुर राजस्थान, सुनीता पत्नी दिनेश निवासी गंगोलियापुरा थाना राजाखेड़ा जनपद धौलपुर राजस्थान, लोकेश पुत्र भूरी सिंह निवासी चमोली घर थाना राजाखेड़ा जनपद धौलपुर के रूप में हुई है।

ये भी पढ़ें : PM Modi News : भारत विश्व में शांति और स्थिरता चाहता है : पीएम