पिकअप के अचानक आगे आ गई नील गाय, बचाने के चक्कर में ट्रक से टक्कर, एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत

0
139
Hissar 5 People Dead in Accident

आज समाज डिजिटल, Hissar 5 People Dead in Accident : हरियाणा के जिला हिसार के गांव स्यावड़ा के लोग सालासार से आते समय राजस्थान में हादसे का शिकार हो गए। घटना शनिवार और रविवार की रात्रि की है। इस दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए।

मृतकों में चार महिलाएं व एक बच्ची शामिल है। हादसे में मृतकों की पहचान विमला, कृष्णा, सरस्वती, अंकित, अंजलि के रूप में हुई है। विमला और कृष्णा आपस में देवरानी जेठानी है। जबकि सरस्वती, अंकित और अंजिल उसके पोती व धोता हैं। घायलों में कई की हालत गंभीर बनी हुई हैं।

जानकारी के अनुसार गांव स्यावड़ा के लोग पिकअप में सवार होकर राजस्थान के सालासर मंदिर से धोक लगाकर आ रहे थे। शनिवार सुबह पूरा परिवार सालासर के लिए रवाना हुआ था। रात दस बजे जब वे राजगढ़ के पास हाइवे पर पहुंचे तो सड़क पर अचानक एक नील गाय आ गई।

नील गाय को बचाने के चक्कर में पिकअप सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। इस घटना में 5 की मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में मातम छा गया है। वहीं अपने परिजनों का जान चाल जानने के लिए लोग शहर के निजी अस्पताल में पहुंचे हैं। घायलों को आईसीयू में भर्ती करवाया गया है। इसमें से 4 की हालत गंभीर है।

ये भी पढ़ें : पीलीभीत में अमृतपाल ने बनाई थी वीडियो, नेपाल भागने की फिराक में था

ये भी पढ़ें : नवजोत सिंह सिद्धू जेल से रिहा होने के बाद जाएंगे मूसेवाला के गांव, जानिए क्या कहा

ये भी पढ़ें : नालंदा-सासाराम में हिंसक झड़प के दौरान 6 को लगी गोली, दोनों जिलों में इंटरनेट सेवा बंद, धारा 144 लागू

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE