Haryana Weather Update: हरियाणा का हिसार रहा सबसे ठंडा, 7 जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट

0
49
Haryana Weather Update: हरियाणा का हिसार रहा सबसे ठंडा, 7 जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट
Haryana Weather Update: हरियाणा का हिसार रहा सबसे ठंडा, 7 जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट

बफीर्ली हवाओं के चलने से गिरा तापमान
(आज समाज), चंडीगढ़: हरियाणा में ठंड बढ़ती जा रही है। पहाड़ों की ओर से चल रही बफीर्ली हवाओं के कारण तापमान में गिरावट बनी हुई है। मौसम विभाग की ओर से हरियाणा के 7 जिलों में अगले 24 घंटे में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जिन जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया गया है। उनमें सिरसा, हिसार, फतेहाबाद, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र और करनाल जिले शामिल हैं।

शीतलहर के कारण हिसार में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री पर पहुंच गया है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान और गिर सकता है। पशु वैज्ञानिकों ने पशुओं को छत के नीचे बांधने और पास ही अलाव जलाने की सलाह दी है।

सामान्य से 2 से 3 डिग्री सेल्सियस कम रहा अधिकतम तापमान

हरियाणा में 1 दिसंबर को अधिकतम तापमान भी सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग के आंकड़ों के अनुसार, राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री सेल्सियस कम रहा, जिससे सुबह और शाम की ठिठुरन बनी रही।

फरीदाबाद रहा सबसे गर्म

प्रदेश में हिसार में 25.0 डिग्री सेल्सियस और भिवानी में 25.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 1.4 डिग्री कम है। फरीदाबाद में अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा, हालांकि यह भी सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस नीचे है।

5 दिसंबर तक मौसम रहेगा खुश्क

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने कहा कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 5 दिसंबर तक खुश्क रहने की संभावना है। 1 दिसंबर से रात्रि तापमान में गिरावट शुरू हो गई है। वातावरण में नमी होने से उत्तर व पश्चिमी हरियाणा में अलसुबह हल्की धुंध परंतु दक्षिणी हरियाणा में हल्की से मध्यम धुंध छाए रहने की संभावना है।