Himesh Reshammiya Song Sharab: हिमेश रेशमिया-मानुषी छिल्लर ने ‘शराब’ से मचाया तहलका

0
169
Himesh Reshammiya Song Sharab: हिमेश रेशमिया-मानुषी छिल्लर ने ‘शराब’ से मचाया तहलका
Himesh Reshammiya Song Sharab: हिमेश रेशमिया-मानुषी छिल्लर ने ‘शराब’ से मचाया तहलका

टीजर से नहीं हटेंगी नजरें, मानुषी छिल्लर का दिखाई देगा ग्लैमरस अवतार
Himesh Reshammiya Song Sharab, (आज समाज), मुंबई: एक जमाने में हिट मशीन कहे जाने वाले सिंगर और कंपोजर हिमेश रेशमिया अपने नए गाने शराब के साथ तहलका मचाने के लिए तैयार हैं। हिमेश के इस गाने में मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर नजर आने वाली हैं। सोमवार को हिमेश ने गाने का पहला पोस्टर जारी किया था, जिसमें वो अपने पुराने अंदाज में नजर आ रहे थे। उनके सिर पर टोपी नजर आई।

साथ ही मानुषी छिल्लर बेहद ही ग्लैमरस अवतार में दिखाई दे रही थीं। अब आज यानी मंगलवार को उन्होंने इस गाने का टीजर यूट्यूब पर शेयर कर दिया है। हिमेश रेशमिया के इस गाने का टाइटल शराब रखा गया है। शराब का जो टीजर 33 सेकेंड का है। गाने में हिमेश को किसी सुपरस्टार सिंगर की तरह पेश किया गया है। गाना काफी बोल्ड है और इसमें मानुषी छिल्लर अपने अब तक के सबसे ग्लैमरस अवतार में दिखाई दे रही हैं। अभी तो बस गाने की झलक ही सामने आई है, जिसने फैंस का दिल जीत लिया है।

कब रिलीज होगा पूरा गाना?

हिमेश रेशमिया का गाना शराब 8 मई को रिलीज किया जाएगा। गाने को अंशुल गर्ग के प्लेडीएमएफ के बैनर तले बनाया गया है। यिनोन जाल्मन, फ़्लोरेंट ह्यूगेल, डेमियन सिबिलैट, विंसेंट एस्टेव, रजत नागपाल, राणा सोटल, जॉन क्लेस जैसे लोगों ने इसे मिलकर लिखा और कंपोज किया है। इस गाने में रजत नागपाल समेत कई आर्टिस्ट भी दिखाई देंगे। गानो को पियूष और शाजिया ने कोरियोग्राफ और डायरेक्ट किया है।

दिलजीत के गाने में बिखेरा था जलवा

हिमेश रेशमिया के इस गाने से पहले मानुषी छिल्लर दिलजीत दोसांझ के गाने में नजर आई थीं। 15 अक्टूबर 2025 को ये गाना रिलीज हुआ था। इस गाने में भी मानुषी का काफी बोल्ड अवतार देखा गया था।

गाने के बोल थे हीरे कुफर करे। गाने को सिर्फ यूट्यूब पर ही 77 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले थे। वहीं हिमेश के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो आखिरी बार फिल्म बैडएस रविकुमार में नजर आए थे जो फ्लॉप साबित हुई थी। इसके अलावा उन्होंने कैप मेनिया टूर भी किया था।

ये भी पढ़ें: 46 की उम्र में बिकिनी में छा गईं ये हसीना, टोंड फिगर देख फैंस बोले-उफ्फ