सीएम सुक्खू जनता को सुख देने की बजाय दुख दे रहे : भाजपा

0
140
Himachal Pradesh BJP Protest

आज समाज डिजिटल, Himachal Pradesh BJP Protest : प्रदेश सरकार की ओर से कुछ समय पहले बंद किए गए संस्थानों काे लेकर भाजपा का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है।

हिमाचल के जिला देहरा के तहत तीनों विधानसभा क्षेत्रों देहरा, ज्वालामुखी और जसवां परागपुर से भाजपा संगठनात्मक पार्टी कार्यकर्ता प्रदर्शन करने देहरा पहुंचे। इस दौरान प्रदेश भाजपा प्रभारी एवं पूर्व राज्यसभा सदस्य अविनाश राय खन्ना के साथ ही ज्वालामुखी के पूर्व विधायक रमेश धवाला, देहरा के पूर्व विधायक रविंदर सिंह रवि और जसवां-परागपुर के विधायक बिक्रम सिंह भी प्रदर्शन का हिस्सा बने।

खन्ना ने कहा कि प्रदेश के लोगों ने बड़ी उम्मीद के साथ कांग्रेस को सरकार बनाने का मौका दिया था। लेकिन सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश की बागडोर संभालते ही लोगों के विरोध में फैसले लेना शुरू कर दिया है। भाजपा की पूर्व सरकार के समय खोले गए संस्थानों को बंद करना इसी का हिस्सा है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जनता को सुख देने की बजाय दुख दे रहे हैं। जयराम सरकार ने जरूरत के हिसाब से प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर कई जरूरी संस्थान खोले थे, लेकिन सरकार ने सत्ता संभालते ही सब कुछ बंद कर दिया। इस वजह से जनता में रोष है। पूर्व मंत्री रविंदर रवि ने कहा कि जब जब प्रदेश में कांग्रेस सत्ता में आई है, लोगों का जीना मुशकिल हो गया है। सरकार आए दिन जन विरोधी फैसले जनता पर लाद रही है।

इससे पहले सभी सुबह करीब 11 बजे ट्रेड फेयर मैदान के पास इकट्ठा हुए। इसके बाद रैली की शक्ल में तहसील चौक होते हुए एसडीएम कार्यालय परिसर में इकट्‌ठा हुए।

जसवां परागपुर के विधायक बिक्रम ठाकुर ने कहा कि उन्होंने जनता की सुविधा को देखते हुए रक्कड़ और कोटला बेहड़ में एसडीएम कार्यालय खुलवाए थे। साथ ही डाडासीबा में भी बीडीओ कार्यालय दिया था। लेकिन प्रदेश में सत्ता संभालते ही कांग्रेस ने इन्हें बंद करवाकर अपना जन विरोधी चेहरा दिखा दिया है। उन्होंने कहा कि संस्थानों की बहाली तक जनता को साथ लेकर वह सरकार के खिलाफ प्रदर्शन जारी रखेंगे।

लगाए बिक्रम ठाकुर गो बैक के नारे 

देहरा के मुख्य बाजार से भाजपा की रैली गुजरते समय कुछ लोग पूर्व मंत्री बिक्रम ठाकुर के विरोध में नारेबाजी करने लगे। काले कपड़े हाथ में लेकर इन लोगों ने बिक्रम ठाकुर गो बैक के नारे लगाए। इनका आरोप था कि बिक्रम मंत्री रहते न तो कभी देहरा आए और न ही यहां के लिए कुछ दिया।

अब वह अपना राजनीतिक वजूद बचाने के लिए देहरा में नारेबाजी कर रहे हैं। दूसरी ओर बिक्रम ठाकुर ने कहा कि भाजपा की इस रैली से लोगों का ध्यान हटाने के लिए कांग्रेस के कुछ लोग उनका विरोध करने आए थे। वह ऐसे लोगों को महत्व नहीं देते।

यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री ने आध्यात्मिक गुरू श्री श्री रविशंकर से भेंट की

यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में राज्य सतर्कता ब्यूरो के पौधरोपण अभियान का शुभारंभ किया

यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री ने IGMC में 30.90 करोड़ रुपए से निर्मित बहुमंजिला ट्रॉमा ब्लॉक का किया लोकार्पण

Connect With Us: Twitter Facebook

 

Himachal Pradesh Politics, Himachal Chief Minister, BJP, Congress, Himachal BJP

SHARE