- मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने किया धन्यवाद
- पहले दिया था 19.80 लाख रुपए का योगदान
Himachal News, (आज समाज), शिमला: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू (Sukhwinder Singh Sukhu) को वीरवार को हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बैंक कर्मचारियों के एक दिन के वेतन के रूप में 14.15 लाख रुपए का चेक आपदा राहत कोष के लिए भेंट किया। इससे पूर्व भी बैंक द्वारा इस कोष में 19.80 लाख रुपए का योगदान दिया गया था।
ये भी पढ़ें : Himachal News: हिमकेयर-आयुष्मान ठप, रोबोटिक सर्जरी महंगी, स्वास्थ्य के नाम पर जनता से विश्वासघात : बिक्रम ठाकुर
सीएम सुक्खू ने धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में उदारतापूर्वक योगदान दें ताकि संकट की घड़ी में जरूरतमंदों की सहायता की जा सके। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव कंवर तथा बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक मनजीत सिंह गठानिया भी उपस्थित थे।
ये भी पढ़ें : Himachal News: डाबर इंडिया लिमिटेड हिमाचल के किसानों को उपलब्ध करवाएगी औषधीय पौधे : सीएम सुक्खू


