- कुलदीप ने तेलंगाना का गवर्नर नियुक्त होने पर दी बधाई
Himachal News, (आज समाज), शिमला: हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने शनिवार को लोक भवन पहुंचकर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल (Shiv Pratap Shukla) से शिष्टाचार भेंट की तथा उन्हें तेलंगाना राज्य का गवर्नर नियुक्त होने पर बधाई दी। भेंट के दौरान राज्यपाल के सचिव चन्द्र प्रकाश वर्मा तथा हिमाचल प्रदेश विधान सभा सचिव यशपाल शर्मा भी मौजूद थे।
प्रताप शुक्ल का प्रदेश को मिलता रहा उत्कृष्ट मार्गदर्शन
कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि शिव प्रताप शुक्ल का हिमाचल प्रदेश राज्य के गवर्नर के रूप में एक बेहतरीन व सफल कार्यकाल रहा है तथा इस दौरान इनका प्रदेश को उत्कृष्ट मार्गदर्शन मिलता रहा है। पठानिया ने कहा कि उनके हमेशा ही शिव प्रताप शुक्ल के साथ पारिवारिक तथा व्यक्तिगत सम्बन्ध रहे हैं, जिन्हें वह लम्बे अन्तराल तक स्मरण रखेंगे। इस अवसर पर पठानिया ने उन्हें गुलदस्ता, टोपी, शॉल व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया।
ये भी पढ़ें : Education Minister Rohit Thakur: एनसीवीईटी ड्यूल स्टेटस प्राप्त करने वाला देश का दूसरा राज्य बना हिमाचल


