Himachal Accident: चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, दो बच्चों समेत 8 पर्यटकों की मौत!

0
151
Himachal Accident
Himachal Accident: चंबा में ´गहरी खाई में गिरी कार, छत्तीसगढ़ के 8 पर्यटकों की मौत!

Himachal Accident, (आज समाज), शिमला: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में हुए सड़क हादसे में दो बच्चों समेत आठ पर्यटक व टैक्सी चालक की मौत हो गई है। शुक्रवार देर रात यह हादसा चुराह उपमंडल के बैरगढ़-सच दर्रा-किलर सड़क पर हुआ। यहां एक एर्टिगा कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे का पता शनिवार दोपहर को लगा। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक बेंगलुरु और कोलकाता से दो परिवार भ्रमण करने चंबा आए थे।

सच दर्रे की ओर जा रही थी कार

पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना उस समय हुई जब कार हिमाचल के सबसे दुर्गम इलाकों में से बर्फ से ढके सच पास (सच दर्रे) की ओर जा रही थी। बताया जा रहा है कि कार लगभग 500 फुट गहरी खाई में गिरी और मृतकों में दो बच्चे शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार मौसम खराब है व रास्ता ढलान वाला होने के कारण खबर लिखे जाने तक शवों को खाई से बाहर नहीं निकाला जा सका था। चुराह से भाजपा विधायक हंस राज के अनुसार इलाका इतना दुर्गम है कि वहां फोन के सिग्नल भी नहीं हैं। रविवार सुबह फिर बचाव कार्य शुरू किया गया।

बैरागढ़ से सच जोत के लिए निकले थे

शुरुआती जानकारी के अनुसार बेंगलूरू से आए एक परिवार ने डलहौजी में एर्टिगा कार बुक करवाई थी। उस परिवार ने डलहौजी में मौजूद दूसरे पर्यटक परिवार के साथ टैक्सी साझा कर सच जोत क्षेत्र में बर्फ और पहाड़ों का लुत्फ लेने का मन बनाया। इसके बाद वे शुक्रवार दोपहर लगभग 12 बजे बैरागढ़ से टैक्सी चालक के साथ कार लेकर बैरागढ़-किलाड़ मार्ग वाया सच जोत के लिए निकले थे।

जीपीएस लोकेशन का पता लगाया

निर्धारित समय पूरा होने के बाद भी जब टैक्सी डलहौजी नहीं लौटी तो वाहन मालिक को दुर्घटना की आशंका हुई। उसने कार की जीपीएस लोकेशन का पता लगाया, जिसके मुताबिक कार कालावन क्षेत्र के समीप एक ही जगह पर स्थिर दिखी। वाहन में किसी तरह की हलचल नहीं थी। इसके बाद स्थानीय स्तर पर तलाश की गई, जिसमें वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका सामने आई।

ये भी पढ़ें : Kedarnath Yatra Halted : खराब मौसम के चलते केदारनाथ यात्रा रुकी

  • TAGS
  • No tags found for this post.