Chandigarh Breaking News : पंजाब में हाईवे सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन होगा बेहतर

0
218
Chandigarh Breaking News : पंजाब में हाईवे सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन होगा बेहतर
Chandigarh Breaking News : पंजाब में हाईवे सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन होगा बेहतर

स्पेशल डीजीपी एएस राय और एनएचएआई के रीजनल आॅफिसर राकेश कुमार ने एडवांस्ड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम और संयुक्त प्रवर्तन प्रणाली की समीक्षा की

Chandigarh Breaking News (आज समाज), चंडीगढ़ : पंजाब की सड़कों पर सुरक्षित माहौल और बेहतर यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए प्रौद्योगिकी का सुचारू उपयोग करने हेतु पंजाब पुलिस और नेशनल हाईवे अथॉरिटी आॅफ इंडिया (एनएचएआई) ने हाईवे सुरक्षा और प्रवर्तन के संबंध में सहयोग को मजबूत करने के लिए उच्च-स्तरीय तालमेल बैठक की।

स्पेशल डायरेक्टर जनरल आॅफ पुलिस (स्पेशल डीजीपी) ट्रैफिक एवं रोड सेफ्टी पंजाब, एएस राय और एनएचएआई चंडीगढ़ के रीजनल आॅफिसर राकेश कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में वर्तमान और आगामी हाईवे कॉरिडोरों, जिसमें हाल ही में शुरू किया गया कुराली-खरड़-मोहाली बाइपास भी शामिल है, पर एडवांस्ड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (एटीएमएस) के प्रभावी उपयोग पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में इन बिंदुओं पर की गई चर्चा

इस संबंध में विवरण साझा करते हुए स्पेशल डीजीपी एएस राय ने बताया कि दोनों एजेंसियों ने रीयल-टाइम निगरानी, आॅटोमैटिक वाइलेशन डिटेक्शन और दुर्घटना स्थल पर त्वरित प्रतिक्रिया के लिए एटीएमएस डेटा के साथ प्रवर्तन प्रोटोकॉल को एकीकृत करने पर चर्चा की गई।

उन्होंने कहा कि एजेंसियों ने रोड साइड विजिबिलिटी और जनता की सहायता बढ़ाने के लिए प्रमुख टोल प्लाजा और बिना टोल वाली जगहों पर ट्रैफिक सहायता पोस्टों को अपग्रेड करने पर सहमति व्यक्त की। उन्होंने यह भी कहा कि एसएसएफ यूनिटों और एनएचएआई टीमों के बीच निर्बाध संचालन संपर्क, प्रमुख कॉरिडोरों में त्वरित एवं सक्रिय सहायता सुनिश्चित करेगा।

आपातकाल नंबरों के एकीकरण की समीक्षा

बैठक में, दुर्घटनाओं के समय सुचारू ढंग से निपटने के लिए एम्बुलेंस सेवाओं, रिकवरी वैनों और हाईवे पैट्रोलिंग की तैनाती के लिए इमरजेंसी हेल्पलाइन 1033 और 112 के एकीकरण पर भी समीक्षा की गई ताकि संसाधनों का सुचारू उपयोग सुनिश्चित किया जा सके। इस दौरान चंडीगढ़ और राजपुरा रोड पर ट्रैफिक जाम की समस्या पर विचार किया गया और एन.एच.ए.आई. द्वारा 2-3 महीनों के अंदर आवश्यक सुधार करने का भरोसा दिया गया।

इस दौरान यह सहमति भी बनी कि ब्लैक स्पॉट्स की नियमित पहचान और मूल्यांकन संयुक्त रूप से किया जाएगा और जिसके डेटा विश्लेषण के लिए पी.आर.एस.टी.आर.सी., जो पंजाब पुलिस का अनुसंधान विंग है, द्वारा सहायता की जाएगी। विशेष डीजीपी ए.एस. राय ने एन.एच.ए.आई. को पूर्ण भरोसा देते हुए कहा, ह्यह्यहम साथ मिलकर काम करेंगे ताकि राज्य में सड़क यातायात के दौरान लोगों को अधिकतम सुरक्षा और बेहतरीन सेवाएं प्रदान की जा सकें।

ये भी पढ़ें : Punjab Crime News : पंजाब पुलिस ने 152 नशा तस्कर पकड़े