आज समाज, नई दिल्ली: Highest Non Vegetarian State: भारत दुनिया का सबसे बड़ा शाकाहारी देश माना जाता है। यहाँ हर गली, हर शहर में वेज फूड का बोलबाला है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसी भारत में एक ऐसा राज्य भी है जहाँ वेजिटेरियन होना किसी अजूबे से कम नहीं? जी हाँ, यहां 99% आबादी मांसाहारी है, और शुद्ध शाकाहारी व्यक्ति मिल जाए तो समझिए लॉटरी लग गई!

कहाँ है ये राज्य?

हम बात कर रहे हैं भारत के पूर्वोत्तर राज्य नागालैंड की। यहां की संस्कृति, खानपान और लाइफस्टाइल – सब कुछ मांसाहारी स्वाद से सराबोर है।

यूनिक पारंपरिक व्यंजन

नागालैंड के पारंपरिक व्यंजन इतने यूनिक हैं कि वहां का खाना एक बार खा लिया तो स्वाद भूलना मुश्किल हो जाता है।यहाँ के लोग स्मोक्ड मीट, सुखाई गई मछलियाँ, बांबू शूट करी, और तीखी चटनियों के दीवाने हैं। चावल तो ज़रूर होता है थाली में, लेकिन उसके साथ उबली सब्ज़ियाँ और ढेर सारी मिर्च-मसालों वाली मटन या पोर्क करी रहती है।

स्मोक्ड मीट

यहाँ के हर घर में मीट को धुएं में सुखाया जाता है। इसे महीनों तक स्टोर करके खाया जाता है। ये तरीका ना सिर्फ खाना प्रिज़र्व करता है, बल्कि एक खास स्मोकी फ्लेवर भी देता है जो नागालैंड की पहचान बन चुका है।

अगर आप वेजिटेरियन हैं और नागालैंड घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो थोड़ा तैयारी के साथ जाएं। यहाँ वेज फूड मिलना थोड़ा मुश्किल होता है – खासकर लोकल रेस्टोरेंट्स और होमस्टे में। हालांकि कुछ शहरी इलाकों में अब शाकाहारी विकल्प मिलने लगे हैं, लेकिन वो भी सीमित हैं।

ट्रैवल टिप्स फॉर वेजिटेरियन ट्रैवलर्स:

अपने साथ कुछ इंस्टेंट फूड पैकेट्स या रेडी-टू-ईट आइटम ले जाएं

लोकल फ्रूट्स और उबली सब्ज़ियाँ ट्राय कर सकते हैं

होटल बुक करते समय खाने का ऑप्शन कन्फर्म कर लें