Delhi Breaking News : दिल्ली में हाई अलर्ट, पुलिस ने 10 आतंकियों के पोस्टर चस्पा किए

0
322
Delhi Breaking News : दिल्ली में हाई अलर्ट, पुलिस ने 10 आतंकियों के पोस्टर चस्पा किए
Delhi Breaking News : दिल्ली में हाई अलर्ट, पुलिस ने 10 आतंकियों के पोस्टर चस्पा किए

खूफिया एजेंसियों से मिले इनपुट, दिल्ली को दहलाने की फिराक में हैं आतंकी

Delhi Breaking News (आज समाज), नई दिल्ली : देश की राजधानी पर एक बार फिर से आतंकी साजिश का साया मंडराने लगा है। खूफिया और सुरक्षा एजेंसियों से मिले इनपुट के अनुसार गणतंत्र दिवस से पहले दिल्ली में आतंकवादी वारदात को अंजाम दिया जा सकता है। दरअसल यह इनपुट पिछले दिनों मिला था। जिसके बाद दिल्ली पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी थी। इसके साथ ही दिल्ली में अलर्ट जारी कर दिया गया था। दिल्ली पुलिस ने पड़ौसी राज्यों की पुलिस के साथ भी इस बारे में जानकारी साझा की और सहयोग मांगा था।

पंजाब पुलिस की हरियाणा में दबिश

दिल्ली पुलिस के साथ इसी समन्वय को जारी रखते हुए गत दिवस पंजाब के लुधियाना जिले की पुलिस ने हरियाणा के जींद जिले के सफीदों कस्बे से एक खालिस्तान समर्थक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान वार्ड नंबर पांच निवासी कुलदीप उर्फ कालू (36) के रूप में हुई है। कुलदीप उर्फ कालू के अलावा पुलिस ने हरविंदर उर्फ रंधा, कुलवंत, अवतार सिंह, करणवीर, हर्षदीप उर्फ हर्ष, भूपेंद्र उर्फ भिंडरा, पुरुषोतम उर्फ पम्मा, वाधवा सिंह उर्फ बबर और गुरमीत सहित कुल 10 आतंकियों के पोस्टर दिल्ली में विभिन्न स्थानों पर चस्पा किए हैं। दिल्ली सहित अन्य राज्यों की पुलिस ने लोगों से अपील की है कि इन आतंकियों के दिखाई देने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें।

इस बार बांग्लादेशी कट्टरपथियों के सपंर्क में आतंकी

पुलिस के अनुसार, कुलदीप ने पाकिस्तान में बैठे बांग्लादेशी कट्टरपंथियों के साथ मिलकर दिल्ली में धमाके की साजिश रची थी। हाल ही में लुधियाना से गिरफ्तार किए गए दो खालिस्तानी आतंकियों से पूछताछ के दौरान कुलदीप का नाम सामने आया था। इसके बाद सोमवार को लुधियाना पुलिस की टीम सफीदों पहुंचीं और वार्ड नंबर पांच से उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना है कि कुलदीप लंबे समय से खालिस्तानी विचारधारा से जुड़ा हुआ था। उसने अपने फेसबुक अकाउंट पर खालिस्तानी समर्थकों के फोटो और फोन नंबर भी साझा कर रखे थे।

ये भी पढ़ें : Weather Update : आज रात से बदलेगा मौसम, नया पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय