Weather Update: अगले 7 दिन 10 राज्यों में गर्म हवाएं चलेंगी, हरियाणा में 25 मई से स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां

0
106
Weather Update: अगले 7 दिन 10 राज्यों में गर्म हवाएं चलेंगी, हरियाणा में 25 मई से स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां
Weather Update: अगले 7 दिन 10 राज्यों में गर्म हवाएं चलेंगी, हरियाणा में 25 मई से स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां

अरब सागर में मानसून कमजोर करने वाला सिस्टम बना, दक्षिण भारत में कम बारिश का अनुमान
Weather Update, (आज समाज), नई दिल्ली: देश में भयंकर गर्मी पड़ रही है। गर्म हवाओं ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। इस बीच मौसम एजेंसी स्काईमेट ने कहा है कि मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, छत्तीसगढ़, ओडिशा, महाराष्ट्र और गुजरात समेत देश के 10 राज्यों में अगले एक हफ्ते तक सूखी-गर्म हवाएं चलेंगी।

एजेंसी के मुताबिक इस दौरान इन राज्यों में अधिकतम तापमान 45°C या उससे ज्यादा रहेगा। वेस्टर्न डिस्टर्वेंस कमजोर होने और कोई एक्टिव वेदर सिस्टम नहीं होने की वजह से बारिश की कोई संभावना नहीं है। वहीं, मौसम एजेंसी स्काईमेट ने अरब सागर के ऊपर नया सिस्टम बनने की भी जानकारी दी है, जो मानसूनी हवाओं को कमजोर कर सकता है। इससे केरल समेत दक्षिण भारत में बारिश कम होने की आशंका है।

शहरों में फील टेंपरेचर 4°C तक अधिक

वास्तविक तापमान और फील टेंपरेचर में हर शहर में औसत 2°C से 4°C तक का अंतर है। क्लाइमेट एक्सपर्ट के मुताबिक, मौसम विभाग जो तापमान बताता है, लोगों को उससे कहीं ज्यादा गर्मी महसूस हो रही है। इसका सबसे बड़ा कारण तेजी से होता शहरीकरण है। इससे तापमान में उछाल आ रहा है। फील फैक्टर तेजी से बढ़ता जा रहा है।

हरियाणा में लू का आॅरेंज अलर्ट

हरियाणा में लगातार बढ़ रही गर्मी और लू को देखते हुए 25 मई से स्कूलों में छुट्टियां रहेंगी। 24 मई को संडे है, यानी बच्चों को अब शनिवार यानी 23 मई तक ही स्कूल जाना होगा। पहले यह छुट्टियां 1 जून से शेड्यूल्ड थीं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा की अफसरों के साथ बुधवार को करीब 2 घंटे चली बैठक में समर वेकेशन 6 दिन एडवांस करने का फैसला लिया गया।

सीएम नायब सैनी ने मीटिंग के बाद खुद यह जानकारी दी। उन्होंने बताया की भीषण गर्मी के चलते सरकार ने रिव्यू किया। मौसम विभाग ने प्रदेश में हीटवेब का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 7 शहरों में दिन का टेंपरेचर 45 डिग्री के पार हो गया है। 46.9 डिग्री सेल्सियस के साथ रोहतक सबसे गर्म रहा। 25 मई से नौतपा शुरू होना है।

ये भी पढ़ें: यूपी में पड़ रही झुलसाने वाली गर्मी, 11 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी