Haryana Weather Update : हरियाणा में बढ़ी गर्मी, तापमान अभी भी सामान्य से 4.7 डिग्री कम

0
724
Haryana Weather Update : हरियाणा में बढ़ी गर्मी, तापमान अभी भी सामान्य से 4.7 डिग्री कम
Haryana Weather Update : हरियाणा में बढ़ी गर्मी, तापमान अभी भी सामान्य से 4.7 डिग्री कम

11 मई से दोबारा बदलेगा मौसम, हल्की बारिश और तेज हवाओं से गिरेगा तापमान

Haryana Weather Update (आज समाज), चंडीगढ़ : मई का पहला सप्ताह गर्मी से राहत दिलाने वाला रहा। लेकिन शुक्रवार को तेज धूप के कारण पिछले दिनों की अपेक्षा मौसम गर्म रहा। इसी के चलते प्रदेश का तापमान गुरुवार की अपेक्षा 1.5 डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया। हालांकि राहत की बात यह है कि यह अभी भी सामान्य से करीब पांच डिग्री यानी 4.7 डिग्री कम दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों ने आज और कल प्रदेश में मौसम साफ और शुष्क रहने की संभावना व्यक्त की है। प्रदेश में सिरसा सबसे ज्यादा गर्म रहा और यहां का तापमान 39.6 डिग्री दर्ज किया गया।

दिन दिन शुष्क रहेगा मौसम, फिर आएगा बदलाव

मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी होगी और अगले चार दिनों में अधिकतम तापमान 5 से 6 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। इसके बाद 11 से 14 मई के बीच प्रदेश के अलग-अलग जिलों में गरज-चमक, बिजली चमकने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, मध्य पाकिस्तान और उससे सटे पंजाब, राजस्थान क्षेत्र पर बना ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण अभी सक्रिय है। वहीं, पाकिस्तान से लेकर उत्तर-पश्चिम बांग्लादेश तक एक ट्रफ रेखा भी बनी हुई है, जिसका असर हरियाणा सहित उत्तर भारत के कई हिस्सों पर पड़ रहा है।

11 मई से बदलेगा मौसम

इसके अलावा 10 मई से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसका असर हरियाणा के मौसम पर भी दिखाई दे सकता है। मौसम विभाग ने 11 से 14 मई के बीच प्रदेश के अलग-अलग जिलों में गरज-चमक, बिजली चमकने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है।

मई के पहले आठ दिन राहत से गुजरे

ज्ञात रहे कि 20 से 30 अप्रैल तक उत्तर भारत में गर्मी एकदम से बढ़ गई थी। लगभग सभी जगहों का तापमान 40 डिग्री के पार चला गया था लेकिन मई शुरू होते ही मौसम ने यूटर्न लिया। एक के बाद एक कई पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुए और तेज हवाओं और हल्की बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट आई। यहां तक की आठ मई तक भी उत्तर भारत में ज्यादात्तर जगहों पर तापमान सामान्य या फिर सामान्य से कम बना रहा जिससे मई का पहला सप्ताह लोगों का राहत भरा गुजरा।

ये भी पढ़ें : Weather Update Today : अगले तीन दिन मौसम रहेगा साफ, तापमान में आएगा उछाल