महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं से निर्मला सीतारमण को कराया अवगत
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: हरियाणा की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने शुक्रवार को दिल्ली पहुंचकर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की। श्रुति चौधरी ने केंद्रीय वित्त मंत्री को प्रदेश में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की। श्रुति चौधरी ने केंद्रीय वित्त मंत्री को प्रदेश की प्रगति, विकास व जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की।
उन्होंने हरियाणा के विकास को लेकर चल रही अनेक परियोजनाओं के बारे में भी अवगत करवाया। श्रुति चौधरी ने कहा कि विभाग का उद्देश्य महिलाओं के जीवन का उत्थान करना है। श्रुति चौधरी ने कहा कि विभाग द्वारा महिलाओं को स्वरोजगार के लिए भी प्रेरित किया जाता है। इसके साथ स्वरोजगार शुरू करने के लिए विभिन्न विभागों द्वारा दी जाने वाली सहायता राशि भी जरूरतमंद महिलाओं को उपलब्ध करवाई जाती है।
महिलाओं व बच्चों के स्वास्थ्य का रखा जाता है ध्यान
उन्होंने केंद्रीय मंत्री को बताया कि महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं के बारे में न केवल जागरूक किया जाता है, बल्कि महिलाओं और बच्चों को अन्य योजनाओं के साथ-साथ स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ भी दिलवाया जा रहा है।
महिलाओं के साथ-साथ बच्चों के स्वास्थ्य का भी पूरा ध्यान महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा रखा जा रहा है। विभाग का हरसंभव प्रयास रहता है कि जरूरतमंद महिलाओं को वन स्टाप सेंटर के माध्यम से सहायता उपलब्ध करवाई जाती है।
ये भी पढ़ें : हरियाणा के 6 जिलों में बूंदाबांदी की संभावना, अन्य जिलों में साफ रहेगा मौसम
ये भी पढ़ें : आज जींद आएंगी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, पैतृक गांव नंदगढ़ में मनाएंगी जन्मदिन