Haryana News: नूंह में एसबीआई के मैनेजर मनीष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

0
129
Haryana News
Haryana News: नूंह जिले में एसबीआई के मैनेजर मनीष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Haryana News, (आज समाज), चंडीगढ़: हरियाणा के नूंह जिले में स्टेट बैंक आफ इंडिया के मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मनीष लुहिंगाकला स्थित एसबीआई की शाखा में मैनेजर थे। पुलिस शुरुआती जांच में मौत का कारण हार्ट अटैक मान रही है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि हर पहलू से जांच की जा रही है और जांच कंपलीट होने के बाद ही घटना के सही कारणों का पता चल सकेगा।

कार के अंदर मनीष मृत अवस्था में पाए गए

जानकारी के अनुसार दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर मरोड़ा पुल के नीचे खड़ी कार के अंदर मनीष मृत अवस्था में पाए गए। इस संबंध में राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और और कार में शव पाया। जांच के दौरान मृतक की पहचान मनीष के तौर पर हुई। वह लुहिंगाकला स्थित एसबीआई की शाखा में बतौर प्रबंधक कार्यरत थे। पुलिस के अनुसार प्रांरभिक जांच में मौत का कारण हार्ट अटैक होने की आशंका है।

परिजनों को दी गई सूचना

अधिकारियों हालांकि कहा कि अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा गया है और मामले की जांच चल रही है। मौत की सही वजह का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए मांडीखेड़ा अल आफिया अस्पताल भेजा गया है। पोस्टमार्टम के दौरान पुलिस मौजूद रहेगी। रिपोर्ट आने के बाद मौते के सही कारण क पता लग सकता है। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है।

बैंक कर्मियों में शोक की लहर

मनीष की मौत की खबर से बैंक कर्मियों में शोक की लहर है। पुलिस इन पहलुओं से भी जांच कर रही है कि मृतक कार में कैसे पहुंचे और वहां उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई। क्या वह अकेले थे या उनके साथ कोई और भी था। मौत से पहले उनकी गतिविधियां क्या थीं।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी : अस्पताल 

अस्पताल प्रशासन का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। अस्पताल मांडीखेड़ा के चिकित्सा अधिकारी मनीष कुमार ने भी कहा है कि प्रारंभिक तौर पर मामला हार्ट अटैक जैसा प्रतीत हो रहा है, पर वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही साफ हो पाएगा।

यह भी पढ़ें : Haryana Crime News : गुरुग्राम में घरेलू कलह के चलते पत्नी, चार बच्चों की हत्या