- छोटे-छोटे बच्चों ने अभिनय से मोहा मन
Haryana Day (आज समाज) जींद। इंडस पब्लिक स्कूल जूनियर विग में हरियाणा दिवस हर्षोल्लास और देश भक्ति के माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए स्पेशल असेंबली का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने हरियाणा की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं को खूबसूरती से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की शुरूआत प्रार्थना सभा से हुई। फिर बच्चों ने पारंपरिक हरियाणवी नृत्य प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया।
हरियाणा की संस्कृति को विभिन्न तरीकों से किया गया प्रस्तुत
विद्यार्थियों ने हरियाणा को गौरवान्वित करने वाली प्रसिद्ध हस्तियों जैसे कल्पना चावला, कपिल देव, नीरज चोपड़ा आदि का रोल प्ले किया। इन सबके साथ-साथ हरियाणा की संस्कृति को विभिन्न तरीकों से प्रस्तुत किया गया। अंत में मुख्यध्यापिका गुरमीत कौर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए हरियाणा दिवस के महत्व के बारे में समझाया।
उन्होंने कहा कि हरियाणा की धरती वीरों, खिलाडिय़ों व महान व्यक्तित्व और महान व्यक्तित्वों की भूमि है और इस तरह के कार्यक्रम बच्चों में क्षेत्रीय पहचान, गर्व और देश प्रेम की भावना का विकास करते हैं।
यह भी पढे : Jind News : हुडा मार्केट में भिक्षावृत्ति करने वाले पांच बच्चों का किया रेस्क्यू