योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर का किया शुभारंभ
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने आज सुबह 6:30 बजे से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इस दौरान नायब सिंह सैनी ने विधानसभा में योग साधना की। इस दौरान उनके साथ कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा, विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ कृष्ण मिड्डा, विधायक एवं विधानसभा अधिकारी, कर्मचारी भी मौजूद रहे। यह योग अभ्यास सत्र विधान परिसर में गवर्नर गेट के सामने खुले परिसर में आयोजित किया गया।

इस दौरान हरियाणा योग आयोग के अध्यक्ष डॉ. जयदीप आर्य अपनी टीम के साथ विधायकों और विधान सभा सचिवालय के कर्मचारियों को योग अभ्यास किया। यह कार्यक्रम हरियाणा आयुष विभाग और हरियाणा योग आयोग के सहयोग से आयोजित किया गया। सीएम ने कहा, योग उत्सव की तरह हैं, योग साधना की तरह हैं, स्वस्थ रहने में योग की भूमिका महत्वपूर्ण है।

21 को कुरुक्षेत्र में होगा योग महाकुंभ, एक लाख से ज्यादा योग साधक लेंगे हिस्सा

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में 21 जून को 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस राजकीय कार्यक्रम में एक लाख से ज्यादा योग साधक हिस्सा लेंगे, जिसका नेतृत्व योग गुरु बाबा रामदेव करेंगे। एक साथ एक जगह पर इतनी बड़ी संख्या में योग करके वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है।

यह भी पढ़े : हरियाणा में लू ने किया बेहाल, पारा 45 डिग्री के पार, रात में भी चलेंगी गर्म हवाएं

यह भी पढ़े : कुरुक्षेत्र में पति के तीसरी शादी करने से आहत महिला ने फंदा लगाया, मौत