Haryana Budget Session: सरकार नौकरियों सहित हर विषय पर चर्चा के लिए तैयार : मुख्यमंत्री नायब सैनी

0
299
Haryana Budget Session
हरियाणाके मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी।

Haryana Budget Session, (आज समाज), चंडीगढ़: हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र का आज पांचवां दिन है। राज्य के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) ने सभी सदस्यों से सदन में शालीनता बनाए रखने की अपील की है। सीएम सोमवार को बजट सत्र के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। बजट सत्र 20 फरवरी को शुरू हुआ था और यह 18 मार्च तक चलेगा। सत्र के पहले दिन सुबह 11 बजे सदन की कार्यवाही राज्यपाल के अभिभाषण के साथ शुरू हुई।

विधानसभा में प्रतिनिधियों का सम्मान होना चाहिए

मुख्यमंत्री ने कहा, विधानसभा लोकतंत्र का सर्वोच्च मंच है, जहां सभी चुने हुए प्रतिनिधियों का सम्मान होना चाहिए और सदन की गरिमा हर हाल में बनाए रखी जानी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार नौकरियों सहित हर विषय पर चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार है, लेकिन इसके लिए विपक्ष को भी सदन में बैठकर चर्चा सुननी और करनी चाहिए।

भावनाएं आहत करने वाली न हो टिप्पणी या कटाक्ष

विधानसभा में आचरण से संबंधित पूछे गए एक सवाल के जवाब में सीएम सैनी ने विधायकों से सदन में शालीनता कायम रखने की अपील की। सीएम सैनी कहा कि कटाक्ष या टिप्पणी ऐसी हो जिससे किसी की भावनाएं आहत न हों। सभी जनप्रतिनिधि जनता द्वारा चुने गए हैं और सभी का सम्मान आवश्यक है।

कांग्रेस शासनकाल में भी मनरेगा का नाम कई बार बदला

एक अन्य सवाल के जवाब मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस हमेशा गुमराह करने वाले बयान देती है और उसके पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में भी मनरेगा का नाम कई बार बदला गया। वर्तमान में वीबी जी रामजी ग्रामीण के अंतर्गत 125 दिन के रोजगार की गारंटी दी गई है। काम के दायरे का विस्तार किया गया है और देशभर के मजदूर/मेट सरकार के इस फैसले का स्वागत कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें : Haryana News: सीएम सैनी ने मंगोलपुरी में किया अंतरराष्ट्रीय सैनी भवन का उद्घाटन