95 वर्षीय अंगूरबचनी ने देर रात ली अंतिम सांस
Haryana Assembly Speaker’s Aunt Passes Away (आज समाज) करनाल: हरियाणा के विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण की चाची का गत देर रात्रि निधन हो गया। 95 वर्षीय अंगूरबचनी ने गत रात्रि 10 बजे अंतिम सांस ली। वह पिछले काफी समय से बीमार चल रही थी। हाल ही में उनकी तबियत में सुधार था, लेकिन रविवार रात करीब 10 बजे अचानक हालत बिगड़ गई। अंगूरबचनी के निधन से पूरे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।
विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक हरविंद्र कल्याण को जैसे ही चाची की बिगड़ती तबीयत और निधन की सूचना मिली, वे कार्यक्रम छोड़कर तुरंत घर पहुंचे। उनके कार्यालय सचिव प्रवीन कुमार ने जानकारी दी कि अंगूरबचनी, जो स्वर्गीय रणजीत सिंह की पत्नी थीं, की हालत अचानक गंभीर हो गई थी। परिवार के लिए यह अपूरणीय क्षति है, जिससे सभी गहरे शोक में हैं।
आज होगा अंतिम संस्कार
अंगूरबचनी देवी के पांच बेटे हैं, कर्मसिंह कल्याण, जोगिंद्र कल्याण, अनिल कल्याण, बलिंद्र कल्याण और सुखविंद्र कल्याण। परिजनों के अनुसार आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। अंतिम संस्कार की तैयारियां घर पर की जा रही हैं और परिजन व रिश्तेदार घर पहुंचने लगे हैं।
हरविंद्र कल्याण ने सभी कार्यक्रम रद्द किए
वहीं विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण का 19 मई को कोहड़ गांव में एक उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम तय था। उन्हें सरकारी स्कूल में मल्टीपर्पज हॉल, चार कमरों और बास्केटबॉल ग्राउंड के निर्माण कार्य का शिलान्यास करना था, लेकिन अब यह कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें: हरियाणा में आज बारिश और तूफान का अलर्ट