- नए विद्यार्थियों के लिए हुआ ओरिएंटेशन कार्यक्रम
(आज समाज) गुरुग्राम। राजकीय महाविद्यालय सेक्टर-9 में विद्यार्थियों के ओरिएंटेशन कार्यक्रम के साथ सत्र 2025-26 का शुभारम्भ हुआ। इस कार्यक्रम में राजकीय महिला महाविद्यालय साल्हाहेड़ी एवं नूंह जिले की जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी डॉ. गीतिका मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रही।
विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए डॉ. गीतिका ने कहा कि सभी विद्यार्थियों को गर्व होना चाहिए कि उन्हें उच्च शिक्षा हासिल करने का अवसर प्राप्त हुआ है। सभी विद्यार्थियों के माता-पिता ने उनके लिए सपने संजाए हैं। उन सपनों को पूरा करने के लिए विद्यार्थियों को कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। प्रतिदिन स्वयं के विकास के लिए कार्य करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि मेहनत कभी भी व्यर्थ नहीं जाती। मेहनत का फल अवश्य मिलेगा। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ नीलम दहिया ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सभी विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर विशेष ध्यान देना है। अनुशासन का पालन करना है।
इस अवसर पर डॉ. ललिता एवं डॉ. अंजना ने मंच संचालन करते हुए विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। डॉ. अजय कुमार ने विद्यार्थियों को कक्षाओं की समय सारणी के बारे में जानकारी दी। डॉ. सतीश यादव ने एनसीसी एवं खेलों के सम्बंधित जानकारी प्रदान की। डॉ. संजय कात्याल ने छात्र-छात्राओं को विश्वविद्यालय के सम्बंधित मामलों की जानकारी दी। डॉ. वंदना दांगी ने नई शिक्षा प्रणाली के बारे में विद्यार्थियों को अवगत कराया। डॉ. मुकेश ने विद्यार्थियों को मिलने वाली छात्रवृति की जानकारी दी। डॉ. कौशल ने प्लेसमेंट सैल के बारे में बताया।
विद्यार्थियों को बताया कि वह पढ़ाई के साथ-साथ कमाई भी कर सकते हैं
डॉ. इशा ने विद्यार्थियों को महिला प्रकोष्ठ के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को सिंगल यूज प्लास्टिक प्रयोग न करने के लिए शपथ दिलवाई। डॉ. मुकेश कुमारी ने विद्यार्थियों को बताया कि वह पढ़ाई के साथ-साथ कमाई भी कर सकते हैं। डॉ. सुरेंद्र कुमार ने सांस्कृतिक गतिविधयों के बारे में जानकारी दी। डॉ. हरीश कुमार ने एनएसएस एवं रेड रिबन क्लब की गतिविधियों के बारे में बताया।
कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम की संयाजिका डॉ. मीनाक्षी दलाल ने सभी प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों का उनके सहयोग के लिए धन्यवाद प्रकट किया। इस अवसर पर डॉ. राजेश कुंडू, डॉ. मीनू शर्मा, डॉ. मुकेश शर्मा, डॉ. संदीप यादव सहित महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
यह भी पढ़े : Bhiwani News : कार्यशाला में पैक्स के सदस्यों को दी रोजगारपरक कार्यों की जानकारी