(Gurugram News) गुरुग्राम। भारतीय जनता पार्टी गुरुग्राम की पूर्व जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश सचिव गार्गी कक्कड़ के नेतृत्व में पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए मानेसर नगर निगम से कई पार्षद भाजपा में शामिल हुए। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली, कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह, पूर्व विधायक सत्यप्रकाश जरावता, पूर्व जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़ की मौजूदगी में सभी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

भाजपा का परिवार आज शामिल हुए पार्षदों के साथ बढ़ गया है। हम सब मिलकर क्षेत्र के बेहतरी के लिए काम करेंगे

भाजपा में शामिल होने वाले पार्षद वार्ड-12 गांव मानेसर से प्रवीन कुमार, वार्ड-11 गांव मानेसर से मनोज कुमार, वार्ड-16 गांव नौरंगपुर से दयाराम, वार्ड-7 गांव बास कुसला से कंवर पाल, वार्ड-14 गांव नाहरपुर से संगीता, वार्ड-8 गांव कासन से भूपेंद्र चौहान और वार्ड-15 गांव नखड़ौला से पिंकी हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने सभी पार्षदों को पटके पहनाकर पार्टी में शामिल करते हुए सम्मानित किया। साथ ही विश्वास दिलाया कि संगठन में उन्हें उचित मान-सम्मान मिलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा का परिवार आज शामिल हुए पार्षदों के साथ बढ़ गया है। हम सब मिलकर क्षेत्र के बेहतरी के लिए काम करेंगे।

कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि मानेसर नगर निगम से सभी पार्षदों को साथ लेकर विकास के काम किए जाएंगे। भाजपा पटौदी जिला अध्यक्ष गुरुग्राम ग्रामीण अजीत ङ्क्षसह ने कहा कि सभी पार्षदों का संगठन में ह्दय की गहराइयों से स्वागत है। भाजपा प्रदेश सचिव गार्गी कक्कड़ ने कहा कि संगठन को और अधिक मजबूत बनाने और भविष्य में जनसेवा के लिए एकजुट होकर काम करेंगे।

सभी पार्षदों का स्वागत करते हुए मानेसर नगर निगम से भाजपा के मेयर प्रत्याशी रहे सरपंच सुंदर लाल यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक राजनीतिक दल से अधिक परिवार है। परिवार में हर सदस्य को गरिमापूर्ण तरीके से आगे बढ़ाने का काम किया जाता है। संगठन में मेहनती कार्यकर्ताओं को सदा बड़ा सम्मान संगठन ने दिया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी के नेतृत्व में सरकार प्रदेश का समान विकास कर रही है। उन्होंने कहा कि वन नेशन वन इलेक्शन के उद्देश्य को लेकर जो कार्य किया जा रहा है, उसमें हम सब मिलकर जागरुकता फैलाने का काम करेंगे। क्योंकि यह कार्य देश के हित में है। बार-बार चुनावों में देश का काफी पैदा खर्च होता है। अगर एक बार में ही सभी चुनाव होंगे तो वहां से बचाया गया धन देश, प्रदेश के विकास में खर्च होगा।

Gurugram News : प्रत्येक नागरिक मॉनसून में लगाए दो पौधे: राव नरबीर सिंह