(Gurugram News) गुरुग्राम। भारतीय सेना द्वारा ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान पर हमला करके पहलगाम का बदला लिया गया। देश को गौरवान्वित करने वाली यह खबर बच्चे-बच्चे तक पहुंचे, इसके लिए बुधवार को सेक्टर-10ए स्थित लायंस पब्लिक स्कूल में एक विशेष सभा आयोजित की गई।

इस दौरान स्कूल के चेयरमैन डॉक्टर लायन के.एस. ढाका ने मैनेजर राजीव कुमार तथा प्रधानाचार्या दीपिंदर कौर की उपस्थिति में छात्रों को ऑपरेशन सिंदूर की महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान पर किए गए हवाई हमले ऑपरेशन सिंदूर की वजह के बारे में विस्तार से बताया।

युद्ध की स्थिति में हमारे क्या कर्तव्य

साथ ही बताया कि युद्ध की स्थिति में हमारे क्या कर्तव्य होने चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी संकट के समय, हमें संयम, जागरुकता और अनुशासन बनाए रखना चाहिए। अफवाहों से बचना चाहिए और केवल आधिकारिक स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर विश्वास करना चाहिए। यदि कोई आपातकालीन स्थिति उत्पन्न होती है तो प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करना चाहिए। एक-दूसरे की सहायता करनी चाहिए और जरूरतमंदों को सहयोग देना चाहिए।

लायन के.एस. ढाका ने कहा कि हम सभी को मिलकर इस चुनौती का सामना करना है। आपकी सुरक्षा और भलाई ही हमारी प्राथमिकता है। जिला प्रशासन की जब भी कोई गाइडलाइन आती है, हमें उसका बखूबी पालन करना है। हमारे देश के जांबाज सैनिक, देश की सरकार हमारे हित के लिए काम कर रही है। हम सबका यह कर्तव्य बतना है कि हम सेना, सरकार, प्रशासन का हर कदम पर साथ दें।

यह भी पढ़ें : Gurugram News : पूर्व निगमायुक्त अशोक कुमार गर्ग को सफाई कर्मचारियों ने दी भावपूर्ण विदाई