- सरकार द्वारा उन्हें हिसार मंडल के आयुक्त की सौंपी गई है जिम्मेदारी
(Gurugram News) गुरुग्राम। सिविल लाइंस स्थित स्वतंत्रता सेनानी जिला परिषद भवन में गुरुवार को पूर्व नगर निगम आयुक्त अशोक कुमार गर्ग को भावपूर्ण विदाई दी गई। इस विदाई समारोह में नगर निगम की सफाई शाखा के अधिकारी, यूनियन पदाधिकारी और कर्मी एकत्र हुए। अशोक कुमार गर्ग को पगड़ी पहनाकर और फूलमालाओं से सम्मानित किया गय।
आईएएस अधिकारी अशोक कुमार गर्ग को हाल ही में हरियाणा सरकार नगर निगम गुरुग्राम से तबादला करके हिसार मंडल का आयुक्त नियुक्त किया गया है। गुरुग्राम में उनका कार्यकाल खासतौर पर याद किया जाएगा। विशेषकर उस वक्त जब शहरी स्वच्छता एक चुनौती बनी हुई थी, उन्होंने कर्मचारियों की बात सुनीं।
निचले स्तर के कर्मी भी प्रशासन की प्राथमिकता में रहें
समस्याओं को समझा और समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए। उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि निचले स्तर के कर्मी भी प्रशासन की प्राथमिकता में रहें। इस विदाई समारोह ने यह सिद्ध कर दिया कि प्रशासक का मूल्यांकन केवल उसके आदेशों से नहीं, बल्कि उसके व्यवहार से होता है। पूर्व निगमायुक्त अशोक कुमार गर्ग को मंगलवार को एक सादे किंतु भावपूर्ण समारोह में विदाई दी गई। उन्हें पगड़ी पहनाकर एवं पुष्पमालाएं अर्पित कर सम्मानित किया।
गुरुग्राम में उनके कार्यकाल के दौरान स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में अनेक प्रभावी कदम उठाए गए, जिनमें सफाई व्यवस्था में पारदर्शिता लाना, कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान तथा समन्वयपूर्ण कार्य प्रणाली को बढ़ावा देना प्रमुख रहे।
समारोह में उपस्थित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने उनके प्रशासनिक योगदान की सराहना की तथा उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर संयुक्त आयुक्त सुमित कुमार, वरिष्ठ सफाई निरीक्षक देवेन्द्र कुमार, संदीप कुमार, हर्ष चावला व अमन कुमार, सफाई निरीक्षक भूपेन्द्र कुमार, जितेन्द्र कुमार, हरीश शर्मा, दीपक डागर, गौरव व बलजीत, सफाई एक्सपर्ट प्रियंका, सफाई यूनियन से कार्यकारी प्रधान कैलाश कुमार, पूर्व जिला प्रधान राजेश कुमार, राज्य सचिव नरेश मलकट, पूर्व प्रधान रामसिंह, सुशीला, अनिता, कमला देवी, सोनिया, राकेश वाल्मिकी, धमेन्द्र, सुरेन्द्र, अनुज, जितेन्द्र सुमित, संजय, रविन्द्र, मुकेश, संगीत, भारत सहित सेंकड़ों सफाई कर्मचारी उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें : Bhiwani News : भगवान परशुराम ने हमेशा अन्याय के विरुद्ध शस्त्र उठाकर धर्म की रक्षा की: डॉ अरविंद शर्मा