(Gurugram News) सोहना। भारतीय प्रजापति हीरोज ऑर्गेनाइजेशन सोहना इकाई की एक बैठक रविवार को आयोजित की गई, जिसमें भारतीय प्रजापति हीरोज आर्गेनाइजेशन के कैलेंडर 2025 वितरित किए गए। साथ ही 27 जुलाई को महाराज दक्ष प्रजापति जयंती मनाने पर विचार-विमर्श किया गया।

कैलेंडर 2025 वितरण कार्यक्रम में जसबीर प्रजापति, महेश प्रजापति, राजेंद्र प्रजापति, जसवंत प्रजापति, सुनील कुमार, लालाराम प्रजापति, देवीराम प्रजापति, मास्टर राजेंद्र प्रजापति, जयलाल प्रजापति, सतीश प्रजापति, राजेंद्र प्रजापति कबाड़ी, हरिराम प्रजापति, दीपक प्रजापति, महेन्द्र प्रजापति, दौलत प्रजापति एवं होशियार सिंह प्रजापति आदि मौजूद रहे। संस्था के सदस्यों ने कहा कि समाज की सेवा में हमें हमेशा अग्रणी रहना है। युवाओं को भी समाजसेवा से जोडक़र उन्हें समाज का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए। संस्था के वरिष्ठ सदस्यों ने कहा कि हम समाज में बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरुक करें, युवाओं को रोजगार के प्रति जागरुक करें, कैरियर के प्रति गाइड करें यह जरूरी है। हमें समाज को अग्रणी रखते हुए समाज में खुद को बेहतरी से स्थापित हमें करना है।