Guru Gobind Singh Prakash Parv जो बोले सो निहाल सत श्री अकाल के जयकारों से गूंजी कर्ण नगरी

0
487
Guru Gobind Singh Prakash Parv

प्रवीण वालिया, करनाल :

Guru Gobind Singh Prakash Parv : गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर आज डेरा कारसेवा के प्रमुख संत बाबा सुक्खा सिंह की सरपरस्ती में नगरकीर्तन निकाला गया। आज कर्ण नगरी बोले सो निहाल सत श्री अकाल के उद्घोष से गूंज उठी।

कोविड प्रोटोकोल के कारण कीर्तन गाडिय़ों में निकला

धुंध और रिमझिम फुहारों के बीच निकले नगरकीर्तन के प्रति लोगों की आस्था उमड़ रही थी। यहां पर गुरुसाहिब की पालकी लोगों की आस्था का केंद्र बनी हुई थी। (Guru Gobind Singh Prakash Parv )गुरु के रास्ते में लोग पुष्प बिछा रहे थे। कोविड प्रोटोकोल के कारण नगर कीर्तन गाडिय़ों में निकला। नगरकीर्तन को लेकर लोगों में अपार उत्साह बना हुआ था। आज सुबह नगरकीर्तन डेरा कार सेवा से कोविड प्रोटोकोल के नियमों को ध्यान में रखते हुए शुरू हुआ।

लगातार सड़कों पर नगर कीर्तन चलता रहा Guru Gobind Singh Prakash Parv 

नगर कीर्तन में सभी सगतें गाडिय़ों में चल रही थीं। पंच प्यारे खुली गाड़ी में बिराजमान थे। कीर्तन करते हुए जत्थे भी गाडिय़ोंं में थे। लगातार सड़कों पर नगर कीर्तन चलता रहा। कमेटी चौक पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल की तरफ से उनके प्रतिनिध संजय बटला ने नगरकीर्तन का स्वागत किया। इस अवसर पर उनका सिरोपा भेंट कर गुरुपर्व प्रबंधक कमेटी के महासचिव इंद्रपाल सिंह ने सम्मान किया। नगर कीर्तन के रास्ते में फूल बरसाते हुए गाडिय़ां चल रही थीं।

पालकी में बिराजमान गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष शीश झुकाने के लिए उमड़ रहे थे लोग 

नगर कीर्तन में सिक्खी बैंड और गतका पार्टी आकर्षण का केंद्र बनी थी। पालकी में बिराजमान गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष शीश झुकाने के लिए लोग उमड़ रहे थे। नगर कीर्तन गुरुद्वाराडेरा कारसेवा से कर्ण गेट, सब्जी मंडी चौक, नेहरू पैलेस , कुंजपुरा रोड, अस्पताल चौक, से निर्मल कुटिया चौक, से गुरुद्वारा सेक्टर सात, सैक्टर सात से गुरुद्वारा काश्मीरी सिंह सैक्टर छह से होते हुए मेरठ चौक, महाराणा प्रताप चौक से होते हुए डेरा कार सेवा पहुंचा। इससे पहले नेहरू पैलेस के सामने गुरु गोविंद सिंह जत्थे ने नगर कीर्तन का स्वागत किया। (Guru Gobind Singh Prakash Parv) इससे पहले नगरकीर्तन का स्वागत ए वन स्वीट के सामने कर्ण गेट मार्कीट एसोसिएशन ने किया। इस अवसर पर पलविंदर सिंह तथा श्री एस बरगोटा नेहरु पैलेस मार्कीट एसोसिएशन के प्रधान किशन लाल तनेजा ने स्वगत किया। इसके अलावा जगह जगह लंगर प्रसाद वितरित किया।

ये रहे थे उपस्थित Guru Gobind Singh Prakash Parv 

इस अव ये रहे थे उपस्थित सर पर गुरुपर्व प्रबंधक कमेटी के प्रधान वरिंदर सिंह, महासचिव इंद्रपाल सिंह, बलकार सिंह, बलविंदर सिंह संधु, ए.पी. सिंह चौपड़ा, गुरु सेवक सिंह ,जसविंदर सिंह बिल्ला , गगन मैहता आदि उपस्थित थे।

Read Also : Human Rights Day Messages 2021

Connect With Us:-  Twitter Facebook

SHARE