GT vs RR Full Match Highlights : शानदार जीत के साथ गुजरात टाइटंस नंबर दो पर पहुंची

0
632
GT vs RR Full Match Highlights : शानदार जीत के साथ गुजरात टाइटंस नंबर दो पर पहुंची
GT vs RR Full Match Highlights : शानदार जीत के साथ गुजरात टाइटंस नंबर दो पर पहुंची

राजस्थान को 77 रन से हराने का गुजरात को मिला फायदा, नेट रनरेट में हुआ सुधार

GT vs RR Full Match Highlights (आज समाज), खेल डेस्क : बल्लेबाजों के शानदार खेल के बाद गेंदबाजों द्वारा की गई घातक गेंदबाजी के चलते आईपीएल के एक अहम मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को उसके ही घर में 77 रन से हरा दिया। इस जीत से जहां गुजरात टाइटंस की नेट रनरेट में काफी सुधार हुआ और वह अंक तालिका में हैदराबाद के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच गई। वहीं राजस्थान की टीम को 16.3 ओवर में आॅलआउट होने का नुकसान यह हुआ कि उसकी नेट रनरेट अब पहले से कम हो गई है जाकि आने वाले मैचों में उसकी समस्या बढ़ा सकती है।

गुजरात को मिली शतकीय सलामी साझेदारी

इससे पहले बल्लेबाजरी करने उतरी गुजरात की टीम को उसके सलामी बल्लेबाजों साई सुदर्शन और कप्तान शुभमन गिल ने विस्फोटक शुरुआत दिलाई। दोनों ने 11 रन प्रति ओवर से ऊपर की औसत के साथ शतकीय साझेदारी निभाई। हालांकि इनके आउट होने के बाद टीम थोड़ी स्लो हुई लेकिन अंतिम ओवर में तेवतिया और वॉशिंगटन सुंदर ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए टीम का स्कोर 229 रन तक पहुंचा दिया।

राशिद खान और जेसल होल्डर ने की घातक गेंदबाजी

राशिद खान और जेसन होल्डर की घातक गेंदबाजी के दम पर गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स पर 77 रनों से शानदार जीत दर्ज की। 230 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की टीम 16.3 ओवर में सिर्फ 152 रन ही बना सकी और आॅलआउट हो गई। रनों के अंतर के हिसाब से यह गुजरात टाइटंस की सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले टीम ने 2023 में मुंबई इंडियंस को 62 रनों से हराया था। वहीं, राजस्थान की चौथी बड़ी हार है। बता दें कि, 2025 से अब तक जयपुर में खेले आठ आईपीएल मैचों में राजस्थान सातवां मैच हारी है। इस जीत के साथ गुजरात 14 अंक लेकर अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई। वहीं, राजस्थान पांचवें पायदान पर खिसक गई।