GT Vs KKR: गुजरात ने केकेआर को 5 विकेट से हराया

0
266
GT Vs KKR: गुजरात ने केकेआर को 5 विकेट से हराया
GT Vs KKR: गुजरात ने केकेआर को 5 विकेट से हराया

गिल ने लगातार तीसरे मैच में फिफ्टी लगाई
GT Vs KKR, (आज समाज), अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने आईपीएल के मौजूदा सीजन में लगातार तीसरी जीत हासिल की है। टीम ने शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स को 5 विकेट से हराया। अहमदाबाद में 181 रन का टारगेट गुजरात ने 19.4 ओवर में 5 विकेट पर हासिल कर लिया। टॉस जीतकर बैटिंग कर रही कोलकाता 20 ओवर में 180 रन पर आॅलआउट हो गई।

गिल ने 50 बॉल पर बनाए 86 रन

गिल ने लगातार तीसरे मैच में फिफ्टी बनाई गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने रन चेज को एकतरफा कर दिया। उन्होंने 50 बॉल पर 86 रन की पारी खेली। वे साई सुदर्शन के साथ ओपन करने उतरे। दोनों ने 31 बॉल पर 57 रन की ओपनिंग साझेदारी की। गिल ने बटलर के साथ 38 और सुंदर के साथ 46 रन की साझेदारी की। गिल के अलावा, साई सुदर्शन ने 22, बटलर ने 25 और सुंदर ने 13 रन बनाए। वरुण चक्रवर्ती को 2 विकेट मिले।