GST : वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) जो भारत में बिकने वाली विभिन्न वस्तुओं और सेवाओं पर लगाई जाती है। जीएसटी 1 जुलाई, 2017 से पुरे भारत में लागू है। आपको बता दे की सरकार जीएसटी स्लैब में कुछ बदलाव करने पर विचार कर रही है। जिसके बाद आम लोगों के लिए कुछ जरूरी वस्तुएं भी सस्ती हो सकती हैं। 12 फीसदी जीएसटी स्लैब को पूरी तरह खत्म कर दिया जाए।

स्लैब में दैनिक जीवन में इस्तेमाल होने वाली वस्तुएं

12 फीसदी जीएसटी स्लैब में आने वाली ज्यादातर वस्तुएं आम लोगों के दैनिक जीवन में इस्तेमाल होने वाली वस्तुएं हैं। इन वस्तुओं में कपड़े, मोबाइल फोन, साबुन या टूथपेस्ट, टॉफी, जूते और डेयरी उत्पाद जैसी कई वस्तुएं शामिल हैं। इसके अलावा पनीर, संरक्षित मछली, ईंट, मेवे जैसी चीजें भी इसमें शामिल हैं।

ऐसे में अगर सरकार 12 फीसदी जीएसटी स्लैब को खत्म कर देती है तो लोगों के लिए रोजमर्रा की जिंदगी में इस्तेमाल होने वाली चीजें सस्ती हो जाएंगी। हालांकि सरकार की तरफ से अभी इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक जल्द होगी

12 फीसदी जीएसटी स्लैब को खत्म करने का फैसला आने वाले दिनों में होने वाली जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक में लिया जा सकता है। अनुमान लगाया जा रहा है कि यह बैठक इस महीने के आखिर में हो सकती है।

यह भी पढ़े : PPF Scheme : सुरक्षित और टैक्स-फ्री ,जाने क्या है PPF में निवेश करने के फायदे